प्रशासनबिहारसीतामढ़ी

भिठ्ठा में अभया ब्रिगेड ने छात्राओं को किया जागरूक, बेझिझक अपनी बात रखने के लिए किया प्रेरित

भिठ्ठा में अभया ब्रिगेड ने छात्राओं को किया जागरूक, बेझिझक अपनी बात रखने के लिए किया प्रेरित

रिपोर्ट विशाल समाचार 

स्थान सीतामढ़ी बिहार 

सीतामढ़ी,। भिठ्ठा थाना क्षेत्र के मध्य विद्यालय, कन्या श्रीखंडी भिठ्ठा में सोमवार को अभया ब्रिगेड (पुलिस दीदी) की टीम ने छात्राओं से संवाद कर उनकी समस्याओं की जानकारी प्राप्त की। इस दौरान टीम ने छात्राओं को बिना किसी भय या संकोच के अपनी बात रखने के लिए प्रोत्साहित किया।

 

कार्यक्रम के दौरान छात्राओं को व्यक्तिगत सुरक्षा, गुड टच-बैड टच तथा अनुचित व्यवहार की पहचान के संबंध में जागरूक किया गया। पुलिस टीम ने छात्राओं को बताया कि किसी भी प्रकार की परेशानी होने पर वे अपने अभिभावकों, शिक्षकों अथवा पुलिस को इसकी जानकारी दें और अपनी समस्याओं को छिपाने के बजाय बेझिझक साझा करें।

 

इसके साथ ही आपातकालीन परिस्थितियों में पुलिस सहायता प्राप्त करने के लिए डायल-112 पर संपर्क करने की जानकारी भी दी गई। अभया ब्रिगेड की इस पहल का उद्देश्य छात्राओं में सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना और उन्हें अपनी समस्याओं के समाधान के लिए उचित माध्यमों का उपयोग करने के लिए प्रोत्साहित करना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button