प्रशासनबिहारसीतामढ़ी

सीतामढ़ी में ट्रैफिक पुलिस का रोको-टोको अभियान, नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई

सीतामढ़ी में ट्रैफिक पुलिस का रोको-टोको अभियान, नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई

रिपोर्ट विशाल समाचार 

स्थान सीतामढ़ी बिहार 

सीतामढ़ी। पुलिस अधीक्षक, सीतामढ़ी के निर्देशानुसार जिले में विधि-व्यवस्था बनाए रखने, आवागमन सुचारू रखने, अपराध नियंत्रण तथा संदिग्ध व्यक्तियों और गतिविधियों पर निगरानी के लिए ट्रैफिक पुलिस द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है।

 

इसी क्रम में जिले के विभिन्न चौक-चौराहों एवं भीड़भाड़ वाले स्थानों पर रोको-टोको अभियान और सघन वाहन जांच की जा रही है। जांच के दौरान वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया जा रहा है।

 

वहीं, यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध नियमानुसार विधिसम्मत कार्रवाई भी की जा रही है। पुलिस का कहना है कि अभियान का उद्देश्य यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के साथ-साथ सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करना और संदिग्ध गतिविधियों पर प्रभावी निगरानी रखना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button