महाराष्ट्रमुंबईस्वास्थ्य

सूर्या हॉस्पिटल्स ने डॉ. सैंटी साजन को ग्रुप चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर (CEO) नियुक्त किया

सूर्या हॉस्पिटल्स ने डॉ. सैंटी साजन को ग्रुप चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर (CEO) नियुक्त किया

यह नियुक्ति ग्रुप के विकास के अगले चरण, क्लिनिकल और ऑपरेशनल उत्कृष्टता, तथा डिजिटल बदलाव में सहायक होगी

रिपोर्ट विशाल समाचार 

स्थान मुंबई महाराष्ट्र

मुंबई,  – सूर्या हॉस्पिटल्स ने डॉ. सैंटी साजन को ग्रुप चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर (CEO) नियुक्त किया है। इस भूमिका में वह ग्रुप की रणनीतिक दिशा और विकास के अगले चरण का नेतृत्व करेंगी। साथ ही, पूरे नेटवर्क में विकास, व्यावसायिक प्रदर्शन, क्लिनिकल क्वालिटी, बेहतरीन सेवा और संगठनात्मक बदलाव की जिम्मेदारी भी उन्हीं की होगी।

 

 

डॉ. साजन के पास हेल्थकेयर लीडरशिप, अस्पताल संचालन, रणनीतिक योजना और संगठनात्मक बदलाव का अनुभव है। अपने करियर के दौरान, उन्होंने अपोलो हॉस्पिटल्स, एस्टर डीएम हेल्थकेयर, पारस हेल्थकेयर और कोलंबिया एशिया हॉस्पिटल्स जैसी संस्थाओं में नेतृत्वकारी भूमिकाएं निभाई हैं। हाल ही में वह सबाइन हॉस्पिटल्स से जुड़ी थीं। इन सभी संस्थानों में, उन्होंने हेल्थकेयर संचालन, संस्था-निर्माण और प्रदर्शन में सुधार लाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

 

 

सूर्या हॉस्पिटल्स में डॉ. साजन की प्राथमिकताओं में परिचालन क्षमताओं को मजबूत करना, ग्रुप की विस्तार योजनाओं में सहयोग देना, बेहतरीन प्रदर्शन करने वाली टीमें तैयार करना और क्लिनिकल तथा सेवा वितरण को बेहतर बनाना शामिल होगा। वह डिजिटल सक्षमता और डेटा-आधारित निर्णय लेने की प्रक्रिया पर भी ध्यान देंगी। साथ ही विशेष क्लिनिकल कार्यक्रमों और शिक्षा, प्रशिक्षण, रिसर्च और इनोवेशन के क्षेत्र में ग्रुप के कार्यों को समर्थन देंगी। क्वालिटी, सुरक्षा और मरीज-केंद्रित देखभाल, ग्रुप की कार्यप्रणाली के मुख्य आधार बने रहेंगे।

 

सूर्या हॉस्पिटल्स के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. भूपेंद्र अवस्थी ने कहा: “चार दशकों से भी अधिक समय से सूर्या हॉस्पिटल्स ने महिलाओं और बच्चों के लिए विशेष स्वास्थ्य सेवा पर ध्यान केंद्रित करके और अपनी मेडिकल टीमों के समर्पण के जरिए परिवारों का भरोसा जीता है। इस विरासत को आगे बढ़ाते हुए और विकास के अगले चरण की तैयारी करते हुए हमें डॉ. सैंटी साजन का ग्रुप CEO के रूप में स्वागत करते हुए खुशी हो रही है। हेल्थकेयर लीडरशिप, अस्पताल के कामकाज और संगठनात्मक बदलाव में उनका अनुभव, हमारे संस्थानों को मजबूत करने, हमारी क्षमताओं का विस्तार करने और देखभाल की गुणवत्ता तथा मरीजों के अनुभव को लगातार बेहतर बनाने के हमारे प्रयासों में मददगार साबित होगा।”

 

 

सूर्या हॉस्पिटल्स के डायरेक्टर और नोवो होल्डिंग्स में एशिया के हेड व मैनेजिंग पार्टनर डॉ. अमित कक्कड़ ने कहा: “डॉ. साजन के पास हेल्थकेयर ऑपरेशंस और ट्रांसफॉर्मेशन का बेहतरीन अनुभव है। जैसे-जैसे सूर्या हॉस्पिटल्स अपने ऑपरेटिंग मॉडल को मजबूत कर रहा है, डिजिटल सुविधाओं को आगे बढ़ा रहा है और विशेष सेवाएं विकसित कर रहा है, वैसे-वैसे ग्रुप की दीर्घकालिक प्राथमिकताओं को निरंतर प्रगति में बदलने के लिए उनका नेतृत्व बहुत महत्वपूर्ण होगा। हम इस अगले चरण में उनके और उनकी लीडरशिप टीम के साथ काम करने के लिए उत्सुक हैं।”

 

 

 

सूर्या हॉस्पिटल्स के ग्रुप CEO डॉ. सैंटी साजन ने कहा: “सूर्या हॉस्पिटल्स से जुड़ना मेरे लिए सौभाग्य की बात है। यह एक ऐसा संस्थान है जो लंबे समय से महिलाओं और बच्चों की स्वास्थ्य सेवा और जिन परिवारों की यह सेवा करता है, उनके प्रति समर्पित रहा है। मैं इस मजबूत नींव को और आगे बढ़ाने के लिए हमारे डॉक्टरों, नर्सों और साथियों के साथ मिलकर काम करने के लिए उत्सुक हूं। हमारी प्राथमिकताएं होंगी – सतत विकास, क्लिनिकल और ऑपरेशनल उत्कृष्टता, डिजिटल तकनीकों का समझदारी से उपयोग, और मरीजों को लगातार उच्च क्वालिटी वाला अनुभव प्रदान करना। हम अपने संस्थानों को मजबूत बनाने और विशेष स्वास्थ्य सेवाओं को आगे बढ़ाने के लिए अपने लोगों, शिक्षा, प्रशिक्षण, रिसर्च-इनोवेशन में निवेश करना भी जारी रखेंगे।”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button