कमिश्नर 16 जनवरी को गूगल मीट से करेंगे समीक्षा
रीवा विशाल समाचार. कमिश्नर बीएस जामोद समाधान ऑनलाइन में लंबित आवेदन पत्रों के निराकरण की 16 जनवरी को समीक्षा करेंगे। समीक्षा बैठक गूगल मीट के माध्यम से शाम 4 बजे आरंभ होगी। बैठक में समाधान ऑनलाइन के एजेण्डा बिन्दुओं में लंबित सीएम हेल्पलाइन प्रकरणों के निराकरण बिन्दुवार तथा जिलेवार समीक्षा की जाएगी। कलेक्टर तथा जिला स्तरीय अधिकारी गूगल मीट के माध्यम से इसमें शामिल होंगे। एजेण्डा बिन्दुओं से संबंधित संभागीय अधिकारी कमिश्नर कार्यालय के वीडियो कान्फ्रेंसिंग कक्ष से बैठक में शामिल होंगे
।
