Uncategorized

सोमनाथ स्वाभिमान पर्व: पीएम मोदी बोले – नफरत और आतंक हमें रोक नहीं सके

सोमनाथ स्वाभिमान पर्व: पीएम मोदी बोले – नफरत और आतंक हमें रोक नहीं सके

 

गुजरात/सोमनाथ : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को सोमनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना और शौर्य यात्रा के बाद सोमनाथ स्वाभिमान पर्व में भाग लिया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि सोमनाथ का इतिहास विनाश और पराजय का नहीं, बल्कि विजय और पुनर्निर्माण का इतिहास है।

पीएम मोदी ने कहा, “जब गजनी से लेकर औरंगजेब तक तमाम आक्रांताएं सोमनाथ पर हमला कर रही थीं, उन्हें लग रहा था कि उनकी तलवार सनातन सोमनाथ को जीत रही है। लेकिन वे यह नहीं समझ पाए कि जिस सोमनाथ को वे नष्ट करना चाहते थे, उसके नाम में ही ‘सोम’ अर्थात अमृत जुड़ा हुआ है।”

उन्होंने कहा कि हजार साल पहले लोग सोचते थे कि मंदिर को नष्ट कर देंगे, लेकिन आज सोमनाथ मंदिर पर लहराती ध्वजा यह दिखा रही है कि हिंदुस्तान की शक्ति क्या है। प्रधानमंत्री ने जोर देकर कहा कि हमारे पूर्वजों ने महादेव की आस्था पर सबकुछ न्यौछावर कर दिया।

पीएम मोदी ने जनता से अपील की कि हम सोमनाथ की शौर्यगाथा से प्रेरणा लें और अपने देश की संस्कृति, साहस और स्वाभिमान को हमेशा बनाए रखें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button