पूणे

हिंद-दी-चादर’ कार्यक्रम 25 जनवरी को नांदेड में

हिंद-दी-चादर’ कार्यक्रम 25 जनवरी को नांदेड में

 

 

पुणे, (सोहन सिंह): सिख धर्म के नौवें गुरु श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी, जिन्हें ‘हिंद-दी-चादर’ कहा जाता है, के 350वें शहीदी समागम वर्ष के अवसर पर रविवार, 25 जनवरी 2026 को नांदेड में भव्य धार्मिक एवं सामाजिक एकता का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। यह आयोजन तख्त सचखंड श्री हजूर साहिब गुरुद्वारा, अबचलनगर, नांदेड के मार्गदर्शन में विभिन्न समाज वर्गों की सहभागिता से संपन्न होगा।

आयोजकों के अनुसार, कार्यक्रम के माध्यम से धर्म स्वतंत्रता, मानवीय मूल्यों और अन्याय के विरुद्ध संघर्ष के प्रतीक गुरु तेग बहादुर साहिब जी की शहादत को स्मरण करते हुए सर्वधर्म समभाव और राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया जाएगा।

कार्यक्रम में तख्त सचखंड श्री हजूर साहिब के मुख्य जत्थेदार संत बाबा कुलवंत सिंह जी सहित भाई जोसिंदर सिंह जी, भाई राम सिंह जी, भाई कश्मीर सिंह जी, भाई गुरमीत सिंह जी तथा गुरुद्वारा लंगर साहिब के संत बाबा बलविंदर सिंह प्रमुख रूप से उपस्थित रहेंगे। इसके अलावा सिख समाज के साथ-साथ सिकलीगर, बंजारा, लबाना, सिंधी, मोहयाल, वाल्मीकि, भगत नामदेव एवं उदासीन संप्रदाय के संत-महंत और प्रतिनिधि भी भाग लेंगे।

इस अवसर पर विधान परिषद सदस्य बाबूसिंग महाराज, कार्यक्रम समन्वयक रामेश्वर नाईक, सरजीत सिंह गिल, जिलाधिकारी राहुल कर्डीले, पुलिस अधीक्षक अविनाश कुमार सहित वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन द्वारा सुरक्षा, यातायात, पार्किंग, स्वच्छता और स्वास्थ्य सुविधाओं सहित सभी आवश्यक व्यवस्थाओं के निर्देश जारी किए गए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button