पूणे

सिंघल ट्रेडिंग कॉर्पोरेशन का सम्मान

सिंघल ट्रेडिंग कॉर्पोरेशन का सम्मान

 

पुणे विशाल समाचार संवाददाता 

बाटा इंडिया लिमिटेड के अधिकृत वितरक सिंघल ट्रेडिंग कॉर्पोरेशन को वर्ष २०२५ के लिए पश्चिम विभाग के सर्वश्रेष्ठ विक्री वितरक के तौर पर सम्मानित किया गया.

 

बाटा इंडिया लिमिटेड के व्यवस्थापकीय संचालक व मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री. गुंजन शाह, उपाध्यक्ष श्री.आशिष अरोरा इनके साथ क्षेत्रीय प्रमुख श्री. प्रियतम सिन्हा इन्होने हालही में पिंपरी-चिंचवड के सिंघल ट्रेडिंग कॉर्पोरेशन को सदिच्छा भेट दी. इस दौरान बाटा कंपनी की भविष्य की कार्ययोजना, नई उत्पाद श्रृंखला, ग्राहक सेवा से संबंधित विविध विषयोंपर सविस्तर चर्चा की गई.

 

इस दौरे के अवसर पर मुंबई, गुजरात, गोवा, मध्यप्रदेश व छत्तीसगड इन राज्यों का समावेश रहे पश्चिम विभाग के सर्वोत्कृष्ट विक्री वितरक पुरस्कार सिंघल ट्रेडिंग कॉर्पोरेशन को प्रदान किया गया.

 

इस दौरान बाटा कंपनी के सहाय्यक विक्री व्यवस्थापक श्री. निर्मल तिवारी इनके साथ सिंघल ट्रेडिंग कॉर्पोरेशन के पवनकुमार अगरवाल, कपिल अगरवाल, पुनित अगरवाल व भाग्यवंती अगरवाल आदी मान्यवर उपस्थित थे.

 

बाटा कंपनी के उत्पाद पिछले कई दशकों से ग्राहकों के बीच लोकप्रिय है और कंपनी पर ग्राहकों का दृढ विश्वास है. उत्कृष्ट विक्री व विक्री पश्चात सेवा द्वारा सिंघल ट्रेडिंग कॉर्पोरेशन ने यह विश्वास लगातार बनाए रखा है. इसलिए यह सम्मान उनके ग्राहकसेवा प्रती कटिबद्धता साफ़ तौर पर स्वीकार करता है.

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button