
जिलाधिकारी ने सभी विभागों को समय पर दायित्व निर्वहन के दिए निर्देश
गणतंत्र दिवस-2026 की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में बैठक
डुमरा परेड मैदान में 26 जनवरी को सुबह 9 बजे होगा मुख्य ध्वजारोहण समारोह
सीतामढ़ी विशाल समाचार
आगामी गणतंत्र दिवस-2026 के सफल आयोजन के मद्देनजर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में स्थानीय विमर्श सभा कक्ष में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की गई। बैठक में मुख्य समारोह स्थल तथा अन्य स्थलों पर साफ-सफाई ,प्रभात फेरी, झंडोत्तोलन, राष्ट्रगान , खेलकूद कार्यक्रम को लेकर बिंदुवार चर्चा की गई। जिलाधिकारी द्वारा सभी संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को स- समय अपने उतरदायित्वो का निर्वहन करने का निर्देश दिया। बैठक में जानकारी दी गई कि 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के अवसर पर डुमरा परेड मैदान(मुख्य कार्यक्रम स्थल) 9:00 बजे पूर्वाह्न में राष्ट्रीय ध्वजारोहण किया जाएगा। परेड के साथ साथ मार्च पास्ट कार्यक्रम संपन्न होगा जिसमें जिला सशस्त्र पुलिस ,जिला गृह रक्षा वाहिनी सहित बीएमपी ,सशस्त्र सीमा बल, महिला बल के प्लाटून के द्वारा परेड तथा मार्च पास्ट किया जाएगा। 10 बजे पूर्वाह्न में समाहरणालय सीतामढ़ी में झंडोत्तोलन किया जाएगा। इसके अतिरिक्त विभिन्न कार्यलयों में निर्धारित समय पर झंडोतोलन का कार्य संपन्न होगा। परेड का पूर्वाभ्यास 18 जनवरी से शुरू किया जाएगा।24 जनवरी को 9:00 बजे पूर्वाहन में अंतिम पूर्वाभास किया जाएगा। गणतंत्र दिवस को लेकर कार्यपालक अभियंता भवन प्रमंडल, नजारत उप समाहर्ता,नगर आयुक्त को विशेष निर्देश दिए गए।बैठक में समारोह स्थल की साज-सज्जा एवं ध्वजारोहण, सुरक्षा व्यवस्था सफाई , जलापूर्ति व्यवस्था, समारोह स्थल पर चिकित्सक दल की व्यवस्था से संबंधित निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए। विधि व्यवस्था संधारण को लेकर अनुमंडल पदाधिकारी सदर एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी को निर्देशित किया गया। वही यातायात प्रबंधन के दृष्टिकोण से यातायात प्रभारी को निर्देशित किया गया कि गणतंत्र दिवस के दिन पुलिस अधीक्षक से विमर्श कर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की व्यवस्था करेंगे।
जिलाधिकारी द्वारा सभी संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को गणतंत्र दिवस से कम से कम एक सप्ताह पूर्व ही सभी प्रकार की तैयारियाँ पूर्ण कर लेने तथा अपने उत्तरदायित्वों का समयबद्ध एवं समन्वित रूप से निर्वहन करने का निर्देश दिया गया, ताकि यह राष्ट्रीय पर्व एक उत्सव एवं महोत्सव के रूप में गरिमापूर्ण ढंग से मनाया जा सके।
चिन्हित महादलित टोला में पदाधिकारियों के समक्ष झंडा तोलन कार्य किया जाएगा।वही गणतंत्र दिवस के अवसर फैंसी क्रिकेट मैच का आयोजन करने का भी निर्णय लिया गया।गणतंत्र दिवस के अवसर पर विभिन्न विभागों यथा :-ग्रामीण विकास विभाग, आईसीडीएस, स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग, उद्योग विभाग ,कृषि तथा मद्द निषेध विभाग तथा अन्य विभागों द्वारा झांकियां भी निकाली जाएंगी। बैठक में उप विकास आयुक्त श्री संदीप कुमार, अपर समाहर्ता राजस्व संजीव कुमार, अपर समाहर्ता विभागीय जांच राहुल कुमार, जिला कृषि पदाधिकारी,सिविल सर्जन,नगर आयुक्त, एसडीओ सदर आनंद कुमार विभिन्न विभागों के प्रधानाध्यापक सहित सभी संबंधित विभागों के पदाधिकारी उपस्थित थे।


