जिला टास्क फोर्स की बैठक 16 जनवरी को
मऊगंज विशाल समाचार: कलेक्टर संजय कुमार जैन की अध्यक्षता में जिला टास्क फोर्स की बैठक कलेक्ट्रेट के सभाकक्ष में 16 जनवरी को दोपहर 12 बजे से आयोजित की गई है। बैठक में जिले के हनुमना विकासखण्ड में राष्ट्रीय फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम अन्तर्गत सामूहिक दवा सेवन कार्यक्रम के क्रियान्वयन की तैयारियों पर चर्चा की जायेगी। उल्लेखनीय है कि सामूहिक दवा सेवन कार्यक्रम 10 फरवरी से 24 फरवरी तक संचालित किया जायेगा।



