Uncategorized

अजय को मिली 20 हजार की मदद, कलेक्टर ने रेडक्रॉस सोसाइटी से दी राहत राशि

अजय को मिली 20 हजार की मदद, कलेक्टर ने रेडक्रॉस सोसाइटी से दी राहत राशि

करंट की चपेट में घायल हो गया था युवक, अब संजय गांधी रीवा में होगा नि:शुल्क इलाज

 

मऊगंज विशाल समाचार. जनसुनवाई के दौरान मंगलवार को गंभीर रूप से घायल एक युवक परिजनों के सहयोग से कलेक्ट्रेट मऊगंज पहुंचा एवं कलेक्टर से सहायता का आग्रह किया। करंट की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल युवक की जानकारी होते ही कलेक्टर श्री जैन स्वयं घायल युवक के पास पहुंचे और हर संभव इलाज कराए जाने का भरोसा दिया। इस दौरान कलेक्टर द्वारा पीड़ित अजय साकेत को ठंड से बचाव हेतु कंबल प्रदान किए गए। कलेक्टर ने रेड क्रॉस सोसाइटी द्वारा मौके पर ही पीड़ित को 20 हजार की सहायता राशि का चेक प्रदान किया गया। गौरतलब है अजय साकेत पिता इंद्रलाल साकेत निवासी मिसिरगवां जिला मऊगंज जो हरियाणा की एक निजी कंपनी में काम करते दौरान करंट की चपेट में आने से बीते मां गंभीर रूप से घायल हो गया था। कंपनी द्वारा पूरा उपचार करने का आश्वासन दिया गया था लेकिन जब घायल का उपचार नहीं हुआ तो मंगलवार को गंभीर रूप से घायल युवक जो पूर्ण चलने फिरने में असमर्थ हो चुका है अपने पत्नी एवं दो छोटे बच्चों सहित परिजनों के सहयोग से कलेक्ट्रेट पहुंच और मदद की गुहार लगाई। युवक की समस्या जान कलेक्टर श्री जैन पीड़ित से मिले और दवा करने का जहां आश्वासन दिया वहीं उन्होंने कहा कि हर संभव सहायता की जाएगी। मौके पर ही कलेक्टर श्री जैन द्वारा सीएमएचओ रीवा एवं बीएमओ मऊगज को निर्देशित करते हुए कहा कि घायल युवक को संजय गांधी अस्पताल रीवा में बेहतर इलाज हेतु भर्ती कराया जाए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button