सीतामढ़ी

सीतामढ़ी में जिला स्थानांतरण समिति ने 251 शिक्षकों का किया पदस्थापन

सीतामढ़ी में जिला स्थानांतरण समिति ने 251 शिक्षकों का किया पदस्थापन

सीतामढ़ी विशाल समाचार: जिला पदाधिकारी सीतामढ़ी की अध्यक्षता में आयोजित जिला स्थानांतरण समिति ने विभिन्न कोटि के शिक्षकों का पदस्थापन विद्यालयों में रिक्त पदों पर शिक्षा विभाग के ई–शिक्षा पोर्टल पर प्रदर्शित उनके वर्ग और विषय के अनुसार पांच चिन्हित प्रखंडों में किया।

स्थानांतरण प्रक्रिया में छात्र-शिक्षक अनुपात, विषय और एकल या दो शिक्षकीय विद्यालय की स्थिति को ध्यान में रखा गया। कुल 251 शिक्षकों का स्थानांतरण किया गया, जिसमें 01–05 वर्ग के 51 शिक्षक, 06–08 वर्ग के 61 शिक्षक, 09–10 वर्ग के 76 शिक्षक और 11–12 वर्ग के 63 शिक्षक शामिल हैं।

अधिकारियों ने कहा कि यह कदम शिक्षण गुणवत्ता और विद्यालयों में शिक्षकों के संतुलित वितरण को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से लिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button