सीतामढ़ी

सीतामढ़ी में नए स्वरूप में आयोजित हुआ जनता दरबार, जन समस्याओं के त्वरित निस्तारण पर जोर

सीतामढ़ी में नए स्वरूप में आयोजित हुआ जनता दरबार, जन समस्याओं के त्वरित निस्तारण पर जोर

विशाल समाचार संवाददाता 

सीतामढ़ी जिले में जन समस्याओं के त्वरित समाधान एवं पारदर्शिता को और अधिक सुदृढ़ करने के उद्देश्य से जनता दरबार कार्यक्रम को नए स्वरूप में आयोजित किया जा रहा है। इसके अंतर्गत प्रखंड, अंचल, अनुमंडल तथा जिला स्तरीय सभी विभागों के पदाधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सीधे तौर पर जोड़े जा रहे हैं।

इसी क्रम में आज जिलाधिकारी के कार्यालय कक्ष में आयोजित जनता दरबार में उपस्थित परिवादियों द्वारा विभिन्न समस्याओं से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए गए। प्राप्त आवेदनों पर जिलाधिकारी ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को विधिसम्मत एवं नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

जनता दरबार के दौरान भूमि विवाद, अर्जित भूमि के मुआवजा भुगतान, सामाजिक सुरक्षा योजनाएं, विकलांगता पेंशन, अतिक्रमण, वृद्धावस्था पेंशन, भूमि मापी, स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड, नल-जल, नाली निर्माण, विद्युत एवं स्वास्थ्य से संबंधित विभिन्न प्रकार के मामलों की सुनवाई की गई तथा उनके त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु आवश्यक निर्देश दिए गए।

जिलाधिकारी ने उपस्थित सभी अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि जन शिकायतों के निष्पादन में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार्य नहीं होगी। सभी अधिकारी पूर्ण जिम्मेदारी एवं प्रतिबद्धता के साथ कार्य करना सुनिश्चित करें।

जनता दरबार के उपरांत जिलाधिकारी द्वारा लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम के अंतर्गत द्वितीय अपीलों की भी सुनवाई की गई। इस क्रम में कुल 10 मामलों की सुनवाई की गई, जिनमें से 05 मामलों में आदेश पारित किए गए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button