
सीतामढ़ी में एकदिवसीय रोज़गार सह मार्गदर्शन मेला आयोजित, 2200 से अधिक पदों हेतु आवेदन प्राप्त
विशाल समाचार संवाददाता
बिहार सरकार के युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग के अंतर्गत जिला नियोजनालय सह मॉडल कैरियर सेंटर, सीतामढ़ी द्वारा आज दिनांक 16 जनवरी 2026 को राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई), डुमरा के प्रांगण में एकदिवसीय रोज़गार सह मार्गदर्शन मेला का आयोजन किया गया।
इस मेले में कुल 18 नियोक्ताओं द्वारा भाग लिया गया, जिनके माध्यम से 2200 से अधिक पदों के लिए अभ्यर्थियों से आवेदन प्राप्त किए गए। मेले में भाग लेने वाले प्रमुख नियोक्ताओं में LIC, SIS, SBI LIFE, स्वतंत्रता माइक्रो फाइनेंस सहित अन्य प्रतिष्ठित संस्थान शामिल रहे।

रोज़गार मेले का उद्घाटन जिलाधिकारी सीतामढ़ी, श्री रिची पांडेय द्वारा किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी महोदय ने मेले में उपस्थित सभी अभ्यर्थियों का मार्गदर्शन करते हुए उन्हें जिले में विभिन्न विभागों द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी दी।
कार्यक्रम को सफल बनाने के उद्देश्य से श्री रमाकांत, श्रम अधीक्षक, सीतामढ़ी द्वारा श्रम संसाधन विभाग, बिहार सरकार की विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।
मंच संचालन अमन कुमार (Y.P., रोजगार एवं श्रम संसाधन विभाग, भारत सरकार) द्वारा किया गया, जिन्होंने जिला नियोजनालय द्वारा संचालित योजनाओं जैसे स्टडी किट, टूल किट, लाइब्रेरी सुविधा एवं प्रत्येक माह आयोजित होने वाले जॉब कैंप की जानकारी उपस्थित अभ्यर्थियों के साथ साझा की।

इस अवसर पर विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे 56 अभ्यर्थियों को स्टडी किट प्रदान की गई। साथ ही जिले के विभिन्न प्रशिक्षण संस्थानों से प्रशिक्षित 31 अभ्यर्थियों को स्वरोजगार हेतु टूल किट प्रदान की गई।
रोज़गार सह मार्गदर्शन मेले में अभ्यर्थियों की उत्साहपूर्ण भागीदारी रही और कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संपन्न कराया गया।



