सीतामढ़ीशिक्षा

समृद्धि यात्रा को लेकर सीतामढ़ी में तैयारियां पूर्ण, कार्यक्रम स्थल का प्रमंडलीयआयुक्त ने किया निरीक्षण

समृद्धि यात्रा को लेकर सीतामढ़ी में तैयारियां पूर्ण, कार्यक्रम स्थल का प्रमंडलीयआयुक्त ने किया निरीक्षण

सीतामढ़ी विशाल समाचार संवाददाता 

समृद्धि यात्रा के क्रम में कल दिनांक 19 जनवरी 2026 को माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार के सीतामढ़ी आगमन को लेकर जिला प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। कार्यक्रम का आयोजन स्थल बेलसंड प्रखंड अंतर्गत हित नारायण इंटर स्तरीय विद्यालय एवं चंदौली पुल है।

कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा के उद्देश्य से आज प्रमंडलीय आयुक्त श्री गिरिवर दयाल सिंह द्वारा चंदौली हाई स्कूल एवं चंदौली पुल स्थित कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान मंच व्यवस्था, बैठक क्षमता, यातायात प्रबंधन, सुरक्षा व्यवस्था, स्वच्छता, पेयजल, विद्युत आपूर्ति सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया गया।

 

 

निरीक्षण के अवसर पर जिलाधिकारी श्री रिची पांडे एवं पुलिस अधीक्षक श्री अमित रंजन भी उपस्थित रहे। अधिकारियों द्वारा संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया कि कार्यक्रम के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न हो तथा सभी व्यवस्थाएं निर्धारित मानकों के अनुरूप समय से सुनिश्चित की जाएं।

जिला प्रशासन द्वारा मुख्यमंत्री के आगमन एवं समृद्धि यात्रा कार्यक्रम को लेकर सभी विभागों के बीच समन्वय स्थापित करते हुए सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दे दिया गया है, ताकि कार्यक्रम का आयोजन सुचारु, सुरक्षित एवं सफलतापूर्वक संपन्न हो सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button