पूणे

एमईएस के नियामक मंडल के स्वीकृत सदस्य पद पर डॉ. केतन देशपांडे

एमईएस के नियामक मंडल के स्वीकृत सदस्य पद पर डॉ. केतन देशपांडे

पुणे, विशाल सिंह: शिक्षा और सामाजिक क्षेत्र के अतुलनीय कार्य को

देखते हुए फ्यूल (Friends Union for Energising Lives – FUEL)शिक्षा संस्था के संस्थापक और अध्यक्ष डॉ. केतन देशपांडे को महाराष्ट्र एजुकेशनल सोसाइटी के नियामक मंडल के स्वीकृत सदस्य पद के रुप में नियुक्त किया गया

है. उनकी यह नियुक्ति एमईएस के गवर्निंग बोर्ड के चेयरमैन बाबासाहेब शिंदे ने हाल ही में की है.

इस मौके पर डॉ.देशपांडे को एक नियुक्ती पत्र, संस्था के इतिहास की किताब और गुलदस्ते को देकर उनके आगे के कार्य के लिए शुभकामनाएं दीं.

 

इस नियुक्ती के बाद फ्यूल के अध्यक्ष डॉ. केतन देशपांडे ने कहा, एमईएस की शिक्षा की परंपरा अत्यंत समृद्ध है. यह इंडस्ट्री कोलेबरेशन, सीएसआर सेल पार्टनरशिप और इनोवेटिव स्कॉलरशिप मॉडल को मजबूत करने पर जोर देने की और कोशिश करेगा. इसके लिए कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी के फिलैन्थ्रॉपी मॉडल के फील्ड में अनुभव का असरदार तरीके से इस्तेमाल करेंगे.डॉ. केतन देशपांडे ने शिक्षा के जरिए सामाजिक परिवर्तन किया है. वे एक असरदार लीडर है जो स्किल बेस्ड शिक्षा के जरिए युवाओं को नौकरी के मौके देते हैं.

उन्होंने नेशनल लेवल पर नौकरी वाली शिक्षा के लिए बहुत काम किया है. वे आधुनिक शिक्षा और स्किल ट्रेनिंग को असरदार तरीके से मिलाकर स्टूडेंट्स के एजुकेशनल और मौकों के बराबर हक को मजबूत करने के लिए लगातार काम कर रहे है.

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button