रीवाशिक्षा

प्रभारी मंत्री होंगे गणतंत्र दिवस समारोह के मुख्य अतिथि

प्रभारी मंत्री होंगे गणतंत्र दिवस समारोह के मुख्य अतिथि

प्रभारी मंत्री गणतंत्र दिवस में ध्वजारोहण करके लेंगे परेड की सलामी

 

रीवा विशाल समाचार. जिले भर में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। जिला मुख्यालय में एसएएफ मैदान में जिला स्तरीय समारोह सुबह 9 बजे आरंभ होगा। समारोह के मुख्य अतिथि जिले के प्रभारी मंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल मंत्री पंचायत एवं ग्रामीण विकास तथा श्रम विभाग ध्वजारोहण करके परेड की सलामी लेंगे। समारोह में मुख्यमंत्री जी के संदेश का वाचन किया जाएगा। समारोह में स्कूली बच्चों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। मुख्य समारोह में विभिन्न विभागों द्वारा आकर्षक झांकियों के माध्यम से विभागीय उपलब्धियों और प्रदेश में विकास को प्रदर्शित किया जाएगा। समारोह में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को पुरस्कृत किया जाएगा। जिले के सभी प्राथमिक तथा माध्यमिक स्कूलों में विशेष मध्यान्ह भोजन का आयोजन किया जाएगा। गणतंत्र दिवस में प्रात: सभी शासकीय और अशासकीय कार्यालयों तथा शिक्षण संस्थाओं में ध्वज वंदन किया जाएगा। गणतंत्र दिवस की संध्या पर भारत पर्व का आयोजन किया जा रहा है। नगर निगम के टाउनहाल में शाम 6 बजे से भारत पर्व पर कवि सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। इसमें स्वराज संस्थान संस्कृति विभाग से नियुक्त कवि काव्य पाठ करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button