
खाकी सेना हरित सेना के रूप में कार्य करेगी – पुलिस आयुक्त श्री अमितेश कुमार
पुणे के ४४ पुलिस स्टेशन ग्रीन करके पुलिस स्टेशन पर्यावरण फ्रेंडली करेंगे
पुलिस आयुक्त श्री अमितेश कुमार के हाथो एम्प्रेस गार्डन पुष्प प्रदर्शनी 2026 उद्घाटन
पुणे विशाल समाचार: पुणे की ऐतिहासिक धरोहर एम्प्रेस गार्डन में इस वर्ष भी भव्य पुष्प प्रदर्शनी का आयोजन वाकई सहरनिया है, पुणे के सेंट्रल एरिया में ग्रीन एरिया हरियाली के दृश्टिकोण से बहुत बड़ी बात है. प्रकृति संरक्षण केवल सरकार की नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक घटक की जिम्मेदारी है, और पुलिस विभाग इस जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा से निभाएगा। आज हरित सेना की आवश्यकता है, इसलिए “खाकी सेना अब हरित सेना के रूप में कार्य करेगी” और शहर के 44 पुलिस स्टेशनों को ग्रीन पुलिस स्टेशन के रूप में विकसित किया जाएगा। हरेक पुलिसकर्मी इसमें सहयोग करेग ,यह विचार पुणे के पुलिस आयुक्त अमितेश कुमार ने व्यक्त की।
पुलिस आयुक्त अमितेश कुमार के हाथो आज से एम्प्रेस गार्डन पुष्प प्रदर्शनी 2026 का उद्घाटन संपन्न हुआ।कार्यक्रम की शुरुआत वरिष्ठ पर्यावरण विशेषज्ञ, पद्मभूषण डॉ. माधव गाडगिल को श्रद्धांजलि आर्पित करके की गई। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि पर्यावरण की रक्षा केवल किसी एक संस्था की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि समाज के हर वर्ग को इसमें योगदान देना होगा, और पुणे पुलिस इस दिशा में अपनी जिम्मेदारी पूरी गंभीरता से निभाएगी। इस मौके पर अनुपमा बर्बे जॉइंट सेक्रेटरी, सुमन किर्लोस्कर (अध्यक्ष, प्रदर्शनी समिति) और सुरेश पिंगळे (उपाध्यक्ष, प्रदर्शनी समिति) सहित पुलिस अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।
एम्प्रेस गार्डन इस वर्ष अपनी अनोखी और कलात्मक प्रस्तुतियों के कारण लोगो का आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। प्रदर्शनी के प्रमुख आकर्षणों में जापानी पद्धति (इकेबाना) की पुष्प सज्जाएँ तथा विविध प्रकार के बोन्साई वृक्ष शामिल हैं, जो दर्शकों को प्रकृति की सूक्ष्म सुंदरता से रूबरू करा रहे हैं। इस प्रदर्शनी में पुणे के साथ-साथ कोल्हापुर, सांगली, नाशिक तथा अन्य राज्यों के प्रसिद्ध नर्सरी व्यवसायी भाग लिया है । इनके द्वारा प्रस्तुत दुर्लभ और आकर्षक पौधों ने बागवानी प्रेमियों का विशेष ध्यान आकर्षित किया है।

इसके साथ ही बागवानी के शौकीनों के लिए विशेष गुलाब फूलों की सजावट प्रतियोगिता, फल-सब्ज़ी प्रतियोगिता तथा आकर्षक गमलों की प्रतियोगिताएँ आयोजित की गई हैं। जिससे अधिक से अधिक नागरिक भाग लिया है. आयोजको ने बताया की यह प्रदर्शनी 23 से 27 जनवरी तक आयोजित की गई , जिसका लाभ अधिक से अधिक संख्या में लोग ले सकते है।

