इटावा

इटावा में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 228 जोड़ों का विवाह सम्पन्न

इटावा में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 228 जोड़ों का विवाह सम्पन्न

इटावा, विशाल समाचार: मा0 राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) होमगार्ड्स एवं नागरिक सुरक्षा उ0प्र0 श्री धर्मवीर प्रजापति की अध्यक्षता में समाज कल्याण विभाग द्वारा आयोजित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम नुमाइश पंडाल में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में कुल 228 जोड़ों का विवाह कराया गया, जिनमें 06 मुस्लिम जोड़े भी शामिल रहे।

कार्यक्रम में सभी जोड़ों का विवाह उनके-अपने धार्मिक रीति-रिवाजों के अनुसार सम्पन्न कराया गया। मुस्लिम जोड़ों का निकाह मौलवियों द्वारा मुस्लिम परंपराओं के अनुसार तथा हिंदू जोड़ों का विवाह वैदिक विधि-विधान से कराया गया।

मुख्य अतिथि मंत्री श्री धर्मवीर प्रजापति ने अपने संबोधन में कहा कि सामूहिक विवाह कार्यक्रम समाज में सामाजिक समानता और आर्थिक सशक्तिकरण को बढ़ावा देता है। उन्होंने कहा कि मा0 मुख्यमंत्री जी की इस योजना से आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को बेटियों की शादी की चिंता से मुक्ति मिली है। अब गरीब परिवारों को शादी के लिए ऋण लेने की आवश्यकता नहीं पड़ती।

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत प्रत्येक जोड़े को कुल एक लाख रुपये की सहायता दी जाती है, जिसमें 60 हजार रुपये कन्या के खाते में, 25 हजार रुपये गृहस्थी का सामान तथा 15 हजार रुपये भोजन एवं आयोजन व्यवस्था पर व्यय किए जाते हैं।

मा0 विधायक सदर श्रीमती सरिता भदौरिया ने सभी नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देते हुए कहा कि पति-पत्नी को एक-दूसरे का सम्मान करना चाहिए तथा परिवार के बुजुर्गों का आदर करना चाहिए। उन्होंने प्रदेश सरकार की इस योजना को गरीब व निर्धन परिवारों के लिए अत्यंत लाभकारी बताया।

कार्यक्रम का संचालन डॉ. निर्मल चंद्र बाजपेई द्वारा किया गया।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष बी0जे0पी0 अन्नू गुप्ता, पूर्व सांसद रघुराज सिंह शाक्य, पूर्व सांसद प्रेमदास कठेरिया, महामंत्री शिवाकांत चौधरी, महामंत्री प्रशांत राव चौबे, जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ल, मुख्य विकास अधिकारी अजय कुमार गौतम, जिला विकास अधिकारी राकेश प्रसाद, जिला समाज कल्याण अधिकारी संध्या रानी बघेल, विकास प्रिया शर्मा सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button