सीतामढ़ी

राष्ट्रीय बालिका दिवस पर सीतामढ़ी में संवाद, खेलकूद एवं पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन

राष्ट्रीय बालिका दिवस पर सीतामढ़ी में संवाद, खेलकूद एवं पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन

विशाल समाचार संवाददाता 

जिला प्रशासन सीतामढ़ी एवं महिला एवं बाल विकास निगम के संयुक्त तत्वावधान में राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत उच्च विद्यालय बरियारपुर–सह–आदर्श मध्य विद्यालय परिसर में संवाद, खेलकूद एवं पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

 

कार्यक्रम का शुभारंभ जिला पदाधिकारी श्री रिची पाण्डेय, वरीय उप समहार्ता -सह – डीपीओ आईसीडीएस श्रीमति निशि कांत एवं विद्यालय की छात्राओं के साथ संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन कर किया गया। कार्यक्रम के दौरान कुल 120 छात्राओं ने कबड्डी, लंबी कूद, 100 मीटर दौड़, गोला फेंक, म्यूजिकल चेयर सहित विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा उत्कृष्ट प्रदर्शन किया|प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन करने वाली छात्राओं—मुस्कान कुमारी, नेहा कुमारी, समता सहित अन्य—को जिला पदाधिकारी द्वारा प्रशस्ति पत्र, मेडल एवं मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त बालिकाओं की सुरक्षा एवं सशक्तिकरण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रथम संस्था के जिला समन्वयक सुधीर कुमार, एसोसिएशन फॉर वॉलंटरी एक्शन के वरिष्ठ परियोजना अधिकारी मुकुंद कुमार चौधरी, महिला एवं बाल विकास निगम के जिला परियोजना प्रबंधक मो. एजाजुल अंसारी तथा केंद्र प्रशासक शबनम कुमारी को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला पदाधिकारी श्री रिची पाण्डेय ने कहा कि लिंग भेदभाव एवं प्रसव पूर्व लिंग परीक्षण जैसी सामाजिक कुरीतियों के उन्मूलन हेतु निरंतर जागरूकता एवं समाज सुधार अभियान चलाए जा रहे हैं। उन्होंने महिला आरक्षण, बालिकाओं की स्नातक स्तर तक शिक्षा, साइकिल योजना, कन्या उत्थान योजना जैसी सरकारी पहलों को प्रभावी रूप से धरातल पर लागू करने की प्रतिबद्धता दोहराई। साथ ही महिलाओं की आंतरिक शक्ति, सम्मान एवं सुरक्षा पर बल देते हुए महिला उत्पीड़न की रोकथाम के लिए वन स्टॉप सेंटर की भूमिका को भी रेखांकित किया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक श्री चन्द्र भूषण प्रसाद सिंह, डॉ. उमेश महतो, महिला एवं बाल विकास निगम की टीम से निभा कुमारी, आरती, विकास महिमा सहित सभी कर्मी, शिक्षकगण एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button