मऊगंज में गणतंत्र दिवस की संध्या पर होगा भारत पर्व का आयोजन
मऊगंज विशाल समाचार: . गणतंत्र दिवस की संध्या में मऊगंज जिला मुख्यालय में भारत पर्व का आयोजन किया जाएगा। इसके तहत 26 जनवरी की शाम 7 बजे से रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रम स्थल शासकीय शहीद केदारनाथ महाविद्यालय में हमारा संविधान हमारा स्वाभिमान कार्यक्रम के तहत भारत के संविधान तथा हमारे संविधान निर्माताओं के विषय में जानकारी देने के लिए जनसम्पर्क विभाग द्वारा चित्र प्रदर्शनी भी आयोजित की जायेगी। संस्कृति विभाग द्वारा कलाकारों के दो दलों को अधिकृत किया गया है। इस संबंध में कलेक्टर संजय कुमार जैन ने बताया कि भारत पर्व में लोक कलाकारों दल द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया जायेगा। कलेक्टर ने आमजनता से भारत पर्व कार्यक्रम में सहभागिता निभाने का अनुरोध किया है।

