कलेक्टर मॉडल स्कूल में विशेष मध्यान्ह भोजन में होंगे शामिल
मऊगंज विशाल समाचार. मऊगंज जिले में गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिले के सभी शासकीय प्राथमिक तथा माध्यमिक शालाओं में विशेष मध्यान्ह भोजन का आयोजन किया जाएगा। जिला स्तरीय विशेष मध्यान्ह भोजन मऊगंज विकासखण्ड के मॉडल स्कूल मऊगंज में सुबह 11.30 बजे आयोजित किया जा रहा है। इसमें गणतंत्र दिवस समारोह के मुख्य अतिथि कलेक्टर संजय कुमार जैन विद्यार्थियों के साथ विशेष मध्यान्ह भोजन करेंगे। पुलिस अधीक्षक दिलीप सोनी, अपर कलेक्टर पी.के. पाण्डेय भी

