मध्य प्रदेश

उपार्जित धान को बारिश से बचाने के समुचित उपाय करें – कलेक्टर

कलेक्टर ने पन्नी समिति का किया निरीक्षण

उपार्जित धान को बारिश से बचाने के समुचित उपाय करें – कलेक्टर

कलेक्टर ने पन्नी समिति का किया निरीक्षण

रिपोर्ट: आलोक कुमार तिवारी संवाददाता 

स्थान: मऊगंज, मध्यप्रदेश 

कलेक्टर संजय कुमार जैन ने हनुमना जनपद के उपार्जन केन्द्र देवरा पटेरा में धान खरीदी केन्द्र का निरीक्षण किया। कलेक्टर ने उपार्जित धान के परिवहन, भण्डारण आदि की जानकारी ली। कलेक्टर ने कहा कि धान का तत्काल परिवहन सुनिश्चित करें। किसानों को समय पर उनके द्वारा खरीदी गई धान की राशि का भुगतान कराएं। उन्होंने समिति प्रबंधक को निर्देश दिए कि उपार्जित धान को बारिश से बचाने के तत्काल समुचित उपाय करें। धान को नमी से बचाने के लिए पन्नी की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करें। उपार्जित धान बारिश से खराब न हो अन्यथा संबंधित व्यक्ति के वेतन से हानि की वसूली की जाएगी। समिति प्रबंधक के द्वारा बताया गया कि समिति द्वारा 37 हजार 700 क्विंटल धान का में किया गया है, जिसमें से 25 हजार क्विंटल का परिवहन किया गया है और 12 हजार 700 क्विंटल धान परिवहन के लिए शेष है। धान के परिवहन के लिए ट्रक नहीं आने के कारण इसमें देरी हो रही है। कलेक्टर ने मौके पर परिवहनकर्ता को तत्काल ट्रक भेजने और धान परिवहन कराने के निर्देश दिए। इसी क्रम में कलेक्टर ने पन्नी समिति का निरीक्षण किया तथा उपार्जित धान के समुचित परिवहन व भण्डारण के निर्देश दिये।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button