मध्य प्रदेशरीवा

मुख्यमंत्री ने पूजा-अर्चना और हवन करके किया भैरवनाथ मंदिर का लोकार्पण

मुख्यमंत्री ने पौधे रोपित करके दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

मुख्यमंत्री ने पूजा-अर्चना और हवन करके किया भैरवनाथ मंदिर का लोकार्पण

मुख्यमंत्री ने पौधे रोपित करके दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

रिपोर्ट: विशाल समाचार संवाददाता

स्थान: रीवा मध्य प्रदेश

दिनांक: 31 जनवरी 2026.

रीवा में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा रीवा जिले के गुढ़ विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत गुढ़ के समीप ग्राम खामडीह में मध्यप्रदेश शासन की एलएडी योजनांतर्गत भैरव बाबा मंदिर के जीर्णोद्धार एवं सामुदायिक भवन निर्माण कार्य पूर्ण होने पर भैरवनाथ लोक परिसर का भव्य लोकार्पण किया गया। इसकी कुल लागत 2 करोड़ 19 लाख है। इस पावन अवसर पर मुख्यमंत्री ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भैरव बाबा का विधिवत पूजन-अर्चन एवं हवन किया और प्रदेश की सुख-समृद्धि, शांति एवं जनकल्याण की कामना की। मुख्यमंत्री ने मंदिर परिसर में ध्वज का आरोहण कर धार्मिक आस्था को नई ऊँचाई दी। लोकार्पण समारोह के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए परिसर में त्रिवेणी बरगद, पीपल एवं नीम के पौधों का रोपण भी किया तथा से धार्मिक आस्था के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। मंदिर परिसर पहुंचने पर मुख्यमंत्री का लक्ष्मी स्वरूपा नारियों ने मंगल कलश और पुष्पवर्षा से स्वागत किया। इस अवसर पर 51 बटुकों ने वैदिक मंत्रोच्चार करके वातावरण को गरिमा और धर्ममय बनाया।

 

उल्लेखनीय है कि ग्राम खामडीह में स्थित भैरव बाबा की विशाल एवं प्राचीन प्रतिमा अत्यंत दुर्लभ है, जो शयन मुद्रा में स्थापित है। स्थापत्य कला की दृष्टि से यह प्रतिमा लगभग 10वीं शताब्दी की मानी जाती है। यह ऐतिहासिक प्रतिमा वर्षों से खुले आसमान के नीचे स्थित थी। शासन की एलएडी योजना के अंतर्गत 180 लाख रूपये लागत से इस प्राचीन मंदिर का जीर्णोद्धार एवं अन्य आवश्यक निर्माण कार्य कराए गए हैं। विशाल भैरव बाबा प्रतिमा के चारों ओर दो मंजिला मंदिर का निर्माण किया गया है, जिससे प्रतिमा को संरक्षण मिलने के साथ-साथ श्रद्धालुओं की सुविधा भी सुनिश्चित हुई है। निर्माण कार्य मध्यप्रदेश गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल द्वारा गुणवत्तापूर्ण ढंग से संपन्न किया गया। भैरव नाथ लोक परिसर अब धार्मिक, सांस्कृतिक एवं सामाजिक गतिविधियों के लिए एक सशक्त और भव्य केंद्र के रूप में विकसित हुआ है। यह लोकार्पण कार्यक्रम आस्था, विरासत संरक्षण, विकास और पर्यावरण संवर्धन तीनों का प्रेरक उदाहरण बनकर क्षेत्रवासियों के लिए गौरव का विषय है। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल, सांसद श्री जनार्दन मिश्र, विधायक गुढ़ श्री नागेन्द्र सिंह, विधायक त्योंथर श्री सिद्धार्थ तिवारी, विधायक मनगवां श्री नरेन्द्र प्रजापति तथा बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button