
मुख्यमंत्री का रीवा एयरपोर्ट पर किया गया आत्मीय स्वागत
रिपोर्ट: विशाल समाचार संवाददाता
स्थान: रीवा ,मध्य प्रदेश
दिनांक: 31 जनवरी 2026.
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एक दिवसीय प्रवास पर रीवा पहुंचे। रीवा एयरपोर्ट पहुंचने पर मुख्यमंत्री का उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल, सांसद सतना श्री गणेश सिंह, कमिश्नर बीएस जामोद, आईजी गौरव सिंह राजपूत सहित जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर आत्मीय स्वागत किया।



