कलेक्टर ने रीवा और गुढ़ में कार्यक्रमों के सफल आयोजन पर व्यक्त किया आभार
रिपोर्ट: विशाल समाचार संवाददाता
स्थान :रीवा मध्य प्रदेश
दिनांक: 31 जनवरी 2026.
रीवा में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रीवा और गुढ़ में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल हुए। कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने कार्यक्रमों के सफल आयोजन पर आभार व्यक्त किया है। कलेक्टर ने प्रशासनिक तथा पुलिस अधिकारियों-कर्मचारियों, व्यवस्थापकों, पत्रकारगणों और व्यवस्था से जुड़े सभी व्यक्तियों का आभार व्यक्त किया है। कलेक्टर ने कहा कि सभी के बेहतर समन्वय से कार्यक्रमों का सफल आयोजन संपन्न हो सका।
