जिला टास्कफोर्स समिति की बैठक आज
रिपोर्ट: विशाल समाचार संवाददाता
स्थान: मऊगंज, मध्यप्रदेश
मऊगंज . जिले के हनुमना विकासखण्ड में राष्ट्रीय फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम अंतर्गत सामूहिक दवा सेवन अभियान के क्रियान्वयन हेतु जिला टास्कफोर्स समिति की बैठक कलेक्टर संजय कुमार जैन की अध्यक्षता में 9 फरवरी को दोपहर 12 बजे से कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गई है। बैठक में संबंधित अधिकारियों को उपस्थिति के निर्देश दिए गए हैं।


