इटावाउत्तर प्रदेशप्रशासन

सेफर इंटरनेट डे पर कलेक्ट्रेट में कार्यशाला आयोजित, सुरक्षित इंटरनेट उपयोग पर दिया गया जोर

सेफर इंटरनेट डे पर कलेक्ट्रेट में कार्यशाला आयोजित, सुरक्षित इंटरनेट उपयोग पर दिया गया जोर

रिपोर्ट:  विशाल समाचार संवाददाता

स्थान:इटावा, उत्तर प्रदेश

जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल के नेतृत्व में मंगलवार को सेफर इंटरनेट डे के अवसर पर कलेक्ट्रेट सभागार में एक विशेष जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया।

कार्यशाला में जिला सूचना विज्ञान अधिकारी श्री बृजेन्द्र गोयल के निर्देशन में प्रभारी जिला सूचना विज्ञान अधिकारी हिमांशु त्यागी ने अधिकारियों, कर्मचारियों, शिक्षकों एवं छात्रों को इंटरनेट के सुरक्षित उपयोग के प्रति जागरूक किया। उन्होंने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के बढ़ते प्रभाव पर प्रकाश डालते हुए कहा कि AI जहां शिक्षा और कार्यक्षमता बढ़ाने में सहायक है, वहीं डीपफेक, डेटा चोरी और निजता के उल्लंघन जैसे खतरे भी सामने आ रहे हैं। उन्होंने सलाह दी कि किसी भी AI टूल का उपयोग करते समय व्यक्तिगत एवं संवेदनशील जानकारी साझा करने से बचें।

वित्तीय सुरक्षा पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि इंटरनेट बैंकिंग के दौरान केवल बैंक की आधिकारिक वेबसाइट और सुरक्षित नेटवर्क का ही प्रयोग करें। सार्वजनिक वाई-फाई के माध्यम से वित्तीय लेनदेन न करें तथा अपने पासवर्ड और पिन समय-समय पर बदलते रहें। साथ ही उन्होंने अनजान लिंक पर क्लिक न करने की चेतावनी दी।

साइबर धोखाधड़ी की स्थिति में उन्होंने राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 अथवा वेबसाइट www.cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराने की जानकारी दी।

कार्यशाला में मुख्य विकास अधिकारी अजय कुमार गौतम, अपर जिलाधिकारी अभिनव रंजन श्रीवास्तव, अतिरिक्त मजिस्ट्रेट राकेश सिंह, उप निदेशक कृषि रामनारायण सिंह, डीआरएम धर्मेन्द्र कुमार, नेटवर्क इंजीनियर प्रवीन कुमार व अवनीश कुमार, डिस्ट्रिक्ट मैनेजर अजय कुमार, दिलीप वर्मा सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button