
पति की हत्या करने वाली पत्नी व प्रेमी गिरफ्तार, कुल्हाड़ी से की थी वारदात
रिपोर्ट: विशाल समाचार संवाददाता
स्थान: इटावा, उत्तर प्रदेश
इटावा पुलिस ने एक सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा करते हुए पति की हत्या करने वाली पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपियों ने अवैध संबंधों में बाधा बनने पर पति की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी थी।
यह कार्रवाई अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन एवं पुलिस उप महानिरीक्षक कानपुर परिक्षेत्र के निर्देशन में, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा के पर्यवेक्षण तथा अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के मार्गदर्शन में क्षेत्राधिकारी भरथना के नेतृत्व में थाना भरथना पुलिस द्वारा की गई।
घटना का विवरण:दिनांक 09 फरवरी 2026 को वादी प्रदीप कुमार पुत्र लाखन सिंह निवासी ग्राम पडियापुरा थाना भरथना जनपद इटावा ने थाने में तहरीर दी कि उसके भाई की पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर उसके भाई रनवीर सिंह की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी है। सूचना के आधार पर थाना भरथना में मुकदमा संख्या 30/2026 धारा 103(1)/61(2)/351(3) बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।
गिरफ्तारी का विवरण:वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा के निर्देश पर थाना भरथना पुलिस 10 फरवरी 2026 को क्षेत्र में भ्रमणशील थी। इसी दौरान सूचना मिली कि ग्राम पडियापुरा में हत्या करने वाले अभियुक्त भागने की फिराक में भरथना की ओर आ रहे हैं। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने अनैया नदी पुल के पास से दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस पूछताछ में खुलासा:गिरफ्तार अभियुक्तों की तलाशी में एक मोटरसाइकिल, दो मोबाइल फोन, एक पर्स, एक एटीएम कार्ड और एक रक्तरंजित शर्ट बरामद हुई। कड़ाई से पूछताछ करने पर अभियुक्तों ने स्वीकार किया कि वे दोनों एक-दूसरे से प्रेम करते थे और मृतक रनवीर सिंह उनके संबंधों का विरोध करता था। इसी कारण 08/09 फरवरी 2026 की रात दोनों ने मिलकर कुल्हाड़ी से उसकी हत्या कर दी।
बरामद मोटरसाइकिल को मोटर वाहन अधिनियम की धारा 207 के तहत सीज कर दिया गया है।
गिरफ्तार अभियुक्त:अर्पित कुमार पुत्र सर्वेश कुमार, निवासी ग्राम पडियापुरा, थाना भरथना, जनपद इटावा (उम्र लगभग 20 वर्ष)
मृतक की पत्नी (नाम गोपनीय)
बरामदगी,01 मोटरसाइकिल,02 मोबाइल फोन,01 पर्स,01 एटीएम कार्ड,01 रक्तरंजित शर्ट
पुलिस टीम:निरीक्षक विक्रम सिंह (प्रभारी निरीक्षक थाना भरथना), निरीक्षक अपराध अरिमर्दन सिंह, हेड कांस्टेबल आशुतोष नवीन, महिला कांस्टेबल रजनी सिंह एवं चालक कांस्टेबल सोभाराम।


