मध्य प्रदेशरीवास्वास्थ्य

स्वास्थ्य जागरूकता स्क्रीनिंग शिविर का हुआ आयोजन

स्वास्थ्य जागरूकता स्क्रीनिंग शिविर का हुआ आयोजन

रिपोर्ट :विशाल समाचार संवाददाता

स्थान : मऊगंज मध्यप्रदेश

मऊगंज . प्रधानमंत्री कॉलेज आफ एक्सीलेंस शासकीय शहीद केदारनाथ महाविद्यालय मऊगंज में उमंग उच्च शिक्षा हेल्थ एंड वैलनेस कार्यक्रम के तृतीय तिमाही अंतर्गत जिला स्तरीय मेडिकल टीम द्वारा स्वास्थ्य जागरूकता स्क्रीनिंग शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सोमदत्त पाण्डेय द्वारा किया गया किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के विद्यार्थियों और स्टाफ का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया और उन्हें नि:शुल्क दवाइयां प्रदान की गईं। जिला चिकित्सालय मऊगंज के चिकित्सकों की टीम द्वारा छात्रों की स्वास्थ्य संबंधी जिज्ञासाओं एवं प्रश्नों का समाधान किया गया। स्वास्थ्य परीक्षण के दौरान बताया गया कि युवाओं की जीवन शैली में शारीरिक एवं मानसिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए निरंतर जागृत रहते हुए स्वास्थ्य परीक्षण कराया जाना आवश्यक है। शिविर में डॉ. पदम शुक्ला खंड चिकित्सा अधिकारी, डॉ. पुष्पेंद्र मिश्रा मेडिकल ऑफिसर, डॉ. रुबी श्रीवास्तव सहित अन्य चिकित्सकगण, महाविद्यालय के प्राध्यापकगण तथा विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button