मध्य प्रदेशप्रशासनरीवा

सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए चिन्हित ब्लैक स्पाटों का संबंधित अधिकारी स्थल भ्रमण कर रिपोर्ट दें – कलेक्टर

सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए चिन्हित ब्लैक स्पाटों का संबंधित अधिकारी स्थल भ्रमण कर रिपोर्ट दें – कलेक्टर

रिपोर्ट :विशाल समाचार संवाददाता

स्थान:रीवा मध्य प्रदेश

रीवा . कलेक्ट्रेट के बाणसागर सभागार में सड़क सुरक्षा समिति से संबंधित बैठक में कलेक्टर ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए लगातार कार्यवाही करें। ब्लैक स्पाटों का संबंधित विभागीय अधिकारी स्थल निरीक्षण कर रिपोर्ट प्रस्तुत करें। उन्होंने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम की उच्च स्तर से मानीटरिंग की जा रही है। अत: वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने के लिए जागरूकता अभियान चलायें तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों पर लगातार कार्रवाई करें।

कलेक्टर ने बैठक में कहा कि शहरी क्षेत्र में निश्चित स्थान पर ही बसों को सवारियाँ उतारने या चढ़ाने की अनुमति हो तथा हाइवे व अन्य स्थानों में ट्रक व डम्फर नियत जगह पर ही खड़े हों। उन्होंने निर्देश दिए कि चौराहों या सड़क के किनारे किसी भी प्रकार के सभा स्थल या अन्य कार्यक्रमों के लिए अनुमति देने से पूर्व यह सुनिश्चित करें कि इससे आवागमन तो प्रभावित नहीं हो रहा है। उन्होंने सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली मृत्यु की डेथ ऑडिट कराने के भी निर्देश दिए। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्रीमती सपना त्रिपाठी, एडिशनल एसपी आरती सिंह, सभी एसडीएम, आरटीओ एवं विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button