
मऊगंज में 101 नेत्र रोगियों को मोतियाबिन्द से किया गया मुक्त
रिपोर्ट: विशाल समाचार संवाददाता
स्थान: मऊगंज मध्यप्रदेश
मऊगंज मऊगंज सिविल अस्पताल में राष्ट्रीय अंधत्य निवारण अभियान के तहत लगातार मोतियाबिन्द के आपरेशन किये जा रहे हैं। सिविल अस्पताल मऊगंज में कलेक्टर संजय कुमार जैन की पहल पर आंखों के उपचार के लिए ओपीडी शुरू की गयी है। सिविल अस्पताल में पिछले एक माह में मोतियाबिन्द के 101 नि:शुल्क सफल आपरेशन करके नेत्र रोगियों को मोतियाबिन्द से मुक्त किया गया है। इस संबंध मे मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. यत्नेश त्रिपाठी ने बताया कि सिविल अस्पताल में मोतियाबिन्द ग्लूकोमा टेरेजियम इंट्रोपियान तथा चेलीजियान नेत्र रोगों का नि:शुल्क उपचार किया जा रहा है। प्रत्येक बुधवार और शुक्रवार को नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. लक्ष्मण पटेल तथा डॉ. आरएस वर्मा द्वारा नेत्र रोगियों के नि:शुल्क आपरेशन किये जा रहे हैं। आज 12 नेत्र रोगियों को सफल आपरेशन के बाद नि:शुल्क चश्मा और दवाई देकर घर के लिए बिदा किया गया।
