एन्युटी भुगतान हेतु धार्मिक संस्थाओं को दावा प्रस्तुत करने का नोटिस
जनपद की सभी पात्र धार्मिक संस्थाएं अगले 2 सप्ताह में अपना विवरण जिला भूमि व्यवस्था अनुभाग में जमा करें
रिपोर्ट :विशाल समाचार
स्थान: इटावा उत्तर प्रदेश
इटावा,: अपर जिलाधिकारी अभिनव रंजन श्रीवास्तव ने जनपद की सभी धार्मिक संस्थाओं को एन्युटी भुगतान के संबंध में निर्देश दिए हैं। नोटिस के अनुसार, जो संस्थाएँ जनपद के एन्युटी रजिस्टर में दर्ज हैं और राजस्व परिषद स्तर से डीबीटी प्रणाली के माध्यम से एन्युटी प्राप्त करना चाहती हैं, उन्हें इस विज्ञप्ति की प्रकाशन तिथि से अगले दो सप्ताह के भीतर अपने दावे और अद्यतन विवरण प्रस्तुत करना अनिवार्य है।
आवश्यक दस्तावेज़ों में शामिल हैं:इच्छा पत्र
बैंक खाता विवरण (कैंसिल चैक/पासबुक की प्रमाणित छाया प्रति)संस्था विवरण दावा प्रस्तुत न करने वाली संस्थाओं को एन्युटी लेने की इच्छा नहीं रखने वाला माना जाएगा और उनकी सूचना शून्य मानी जाएगी।
दस्तावेज़ जमा करने का स्थान: जिलाधिकारी कार्यालय, जिला भूमि व्यवस्था अनुभाग (DLRC), इटावा।


