प्रशासनबिहार

पटना में माननीय मुख्य न्यायाधीश श्री संगम कुमार साहू, पटना उच्च

पटना में माननीय मुख्य न्यायाधीश श्री संगम कुमार साहू, पटना उच्च

रिपोर्ट :विशाल समाचार

स्थान:पटना बिहार

न्यायालय-सह-मुख्य संरक्षक, बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, पटना एवं माननीय न्यायमूर्ति श्री राजीव रंजन प्रसाद, पटना उच्च न्यायालय-सह- जे.ए.डी.-।।, पटना उच्च न्यायालय-सह-अध्यक्ष, बिहार न्यायिक अकादमी, पटना द्वारा दीप प्रज्वलित कर नालसा (असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के लिए विधिक सेवाएँ) योजना, 2015 के विषय पर विधिक जागरूकता कार्यक्रम का उदघाटन उर्जा ऑडिटोरियम, राजवंशी नगर, पटना में किया गया | इस कार्यक्रम में पटना उच्च न्यायालय के कई गणमान्य न्यायमूर्ति, श्री पवन कुमार पाण्डेय, सदस्य सचिव, बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, पटना, श्री रुपेश देव, प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश, पटना, श्री दीपक आनंद, सचिव, श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण विभाग, पटना उच्च न्यायालय रजिस्ट्री के पदाधिकारीगण, पटना न्यायमंडल के सभी न्यायिक पदाधिकारी, जिला प्रशाशन के पदाधिकारी, पटना उच्च न्यायालय के अधिवक्ता संघ के पदाधिकारी एवं 500 के लगभग दैनिक श्रमिक जो असंगठित क्षेत्र के कामगार है वे उपस्थित रहे।

 

इस अवसर पर श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण विभाग द्वारा असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के लिए संचालित विभिन्न योजनाओं के तहत वित्तीय सहायता का चेक माननीय मुख्य न्यायाधीश एवं उनकी धर्मपत्नी, माननीय न्यायमूर्ति श्री राजीव रंजन प्रसाद, पटना उच्च न्यायालय एवं अन्य गणमान्य न्यायमूर्ति पटना उच्च न्यायालय द्वारा वहा उपस्थित श्रमिकों / लाभार्थियों को प्रदान किया गया। कई श्रमिको को आयुष्मान कार्ड का लाभ भी उक्त कार्यक्रम में प्रदान किया गया | इस कार्यक्रम के दौरान माननीय मुख्य न्यायाधीश के द्वारा नालसा योजना एवम् श्रमिकों को निःशुल्क विधिक सहायता की पूर्णता जानकारी दी गई साथ ही बिहार सरकार के द्वारा चलाए जा रहे हैं विभिन्न योजनाओं के बारे में बताया गया ।

 

माननीय न्यायमूर्ति श्री राजीव रंजन प्रसाद, पटना उच्च न्यायालय के द्वारा योजनाओं के तहत् श्रमिकों के अधिकारों को बताया गया, सदस्य सचिव, बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार एवं श्री दीपक आनंद सचिव, श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण विभाग, पटना के द्वारा भी स्कीम की जानकारी दी गई। मंच का सञ्चालन सुश्री निहारिका सिंह, सहायक निबंधक, बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, पटना द्वारा किया गया । श्रम अधीक्षक पटना सुश्री नेहा आर्या द्वारा असंगठित श्रमिकों से संबंधित सभी योजनाओ की जानकारी साझा की गयी। श्रीमती पल्लवी आनंद, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, पटना द्वारा इस कार्यक्रम का समापन धन्यवाद प्रस्ताव के साथ किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button