इटावाउत्तर प्रदेशप्रशासन

अर्हता तिथि 01 जनवरी 2026 के आधार पर निर्वाचक नामावलियों के विशेष पुनरीक्षण हेतु बैठक संपन्न

अर्हता तिथि 01 जनवरी 2026 के आधार पर निर्वाचक नामावलियों के विशेष पुनरीक्षण हेतु बैठक संपन्न

रिपोर्ट :विशाल समाचार

स्थान:इटावा उत्तर प्रदेश

इटावा अर्हता तिथि 01.01.2026 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों का विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण को सफलतापूर्वक सम्पन्न कराने के लिए जनपद के समस्त मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय एवं राज्यीय राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ जिला निर्वाचन अधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ल की अध्यक्षता में विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण-2026 के सम्बन्ध में विचार-विमर्श हेतु कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक आयोजित की गई। ।

उन्होंने कहा कि जिन मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में विद्यमान है अगर वह अपना नाम कहीं दूसरी जगह दर्ज कराना चाहते हैं तो वह फॉर्म 08 भरकर उसे स्थानांतरण करेंगे ना कि फॉर्म 6 भरेंगे। उन्होंने बताया कि जनपद में नो मैपिंग मतदाताओं को नोटिस जारी किए जा रहे हैं जिनकी जनसुनवाई दिनांक 21 जनवरी 2026 से चल रही है तथा लॉजिकल डिस्क्रिपेंसी की भी नोटिस आयोग के निर्देशानुसार जनरेट किया जाना प्रारंभ कर दिया गया है। उन्होंने सभी राजनैतिक दलों से अपील की कि अपने-अपने बूथ लेवल एजेंट के माध्यम से इस कार्य में अपना सहयोग प्रदान करने का कष्ट करें।

उन्होंने कहा कि लॉजिकल डिस्क्रिपेंसी कि सूची तैयार है एवं लॉजिकल डिस्क्रिपेंसी में तीन अभिलेख ही लगाने है साथ ही कहा कि लॉजिकल डिस्क्रिपेंसी में बी0एल0ओ0 द्वारा घर-घर जाकर सुनवाई करेंगे। उन्होंने कहा कि आयोग के निर्देशानुसार आवेदक के आधार कार्ड, पैन कार्ड भी मान्य कर दिया गया है साथ ही साथ उन्होंने यह भी अवगत कराया कि ए0ई0आर0ओ0 द्वारा सत्यापन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि नो मैपिंग केस में आवेदक के मार्कशीट, पासपोर्ट, जन्मप्रमाण पत्र, जाति प्रमाण मान्य हैं। उन्होंने कहा कि बी0एल0ओ0 घर-घर जाकर नोटिस देंगे एवं आवेदक के फोटो एवं इसकी प्रक्रिया वही है एवं नोटिस भी वही है जैसा नो मैपिंग में है। उन्होंने कहा कि गांव-गांव कैंप लगाकर लोगों को जागरूक किया जाए। उन्होंने कहा कि किसी भी मतदाता का नाम बिना सुनवाई के काटा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि जो मतदाता विदेश में रह रहे है उन्हें वहीं कि नागरिकता मिल गई है वह व्यक्ति फॉर्म 6 भरकर अपना नाम मतदाता सूची में दर्ज करा सकता है साथ ही उन्होंने बताया कि सुनवाई 27 मार्च तक की जाएगी। उन्होंने राजनैतिक दलों से फॉर्म 06 अधिक अधिक भरवाने हेतु अपील की साथ ही साथ उन्होंने यह भी बताया कि विशेष कर 18 व 19 वर्ष के मतदाता एवं महिला मतदाताओं को शत-प्रतिशत जोड़ा जाए।

उक्त बैठक के दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी अभिनव रंजन श्रीवास्तव, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी संतोष कुमार, कृपा नारायण तिवारी भाजपा, सत्येंद्र राजपूत भाजपा, उदयभान सिंह यादव समाजवादी पार्टी, संजीव भदौरिया भाजपा, आशुतोष दीक्षित कांग्रेस, राजेश यादव सपा, मोहित जाटव बहुजन समाज पार्टी, प्रेम शंकर यादव सी0पी0एम0, मोनू यादव सी0पी0एम0, शौकीन सिंह सी0पी0एम0, मो0 राशिद कांग्रेस, सहित समस्त राजनैतिक दल उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button