इटावाउत्तर प्रदेशप्रशासन

कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में डीएलबीसी बैठक आयोजित

कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में डीएलबीसी बैठक आयोजित

रिपोर्ट :विशाल समाचार

स्थान:इटावा उत्तर प्रदेश

इटावा  जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल की अध्यक्षता में जिला बैंकर्स समिति की बैठक कलेक्ट्रेट स्थित नवीन सभागार में आयोजित की गई।

बैठक में सर्वप्रथम जिलाधिकारी महोदय ने एल0डी0एम0 को निर्देशित करते हुए कहा कि जो बैंकर्स अनुपस्थित हैं उनके हैड को पत्र जारी किया जाए। उन्होंने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि बैंकर्स द्वारा कोई रुचि नहीं ली जा रही है, केवल 6 बैंक के कर्मचारी उपस्थित रहे बाकी सभी अनुपस्थित पाये गये साथ ही उन्होंने सी0डी0 रेशियो पर कोई सुधार ना होने पर भी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने कहा कि सी0डी0 रेशियो पर सरकार का विशेष फोकस है इसलिए सभी अधिकारीगण द्वारा सी0डी0 रेशियो की ग्रोथ को बढ़ाने पर विशेष ध्यान दिया जाए। उन्होंने आर0बी0आई0 को निर्देश दिये कि सभी बैंकर्स द्वारा रुचि नहीं ली जा रही है, इनके हैड को इनके खिलाफ पत्र भेजा जाये। उन्होंने कहा कि स्टेट लेवल कमेटी को भी पत्र अवश्य भेजा जाए। उन्होंने कहा कि किसी भी बैंक द्वारा सरकारी योजना का प्रचार-प्रसार नहीं किया जा रहा है न ही कोई लाभ दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि किसानों को के0सी0सी0 का लाभ ज्यादा से ज्यादा दिया जाए साथ ही उन्होंने कहा कि पी0एम0 सूर्य घर योजना के लोन को स्वीकृत किया जाए। उन्होंने एस0बी0आई0 को निर्देशित करते हुए कहा कि पी0एम0 स्वनिधि में पेंडिंग एप्लीकेशन को जल्द से जल्द किया जाए और पेंडेंसी को खत्म किया जाए। उन्होंने कहा कि पी0एन0बी0, एस0बी0आई0 सहित अन्य सभी बैंक पर पेंडेंसी है इसे जल्द से जल्द खत्म किया जाए। उन्होंने एस0बी0आई0, सी0बी0आई0 को निर्देश दिये की मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना का लाभ सभी को दिया जाए और सभी पेंडेंसी को खत्म किया जाए। उन्होंने सभी बैंकर्स से कहा कि आपके द्वारा आई0जी0आर0एस0 पर समय से डिस्पोजल नहीं किया जाता है, जिससे रैकिंग खराब होती है, इसलिये समय से डिस्पोजल कराया जाए।

उक्त बैठक के दौरान एल0डी0एम0 सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button