जिला प्रशासन, सीतामढ़ी की ओर से आमजन के लिए अपील
रिपोर्ट :विशाल समाचार
स्थान:सीतामढ़ी बिहार
सीतामढ़ी: जिला प्रशासन, सीतामढ़ी द्वारा आम जनता को सूचित किया जाता है कि 26 फरवरी 2026 (गुरुवार) को सुबह 08:00 बजे से जिले में जिला स्तरीय मॉक एक्सरसाइज (पूर्वाभ्यास) आयोजित की जा रही है।
यह अभ्यास प्रस्तावित भूकंप परिदृश्य के अंतर्गत आपदा प्रबंधन की तैयारियों की जांच एवं सुदृढ़ीकरण हेतु किया जा रहा है।
मॉक एक्सरसाइज के आयोजन स्थल:
सदर अस्पताल (मॉडल हॉस्पिटल)
इंडस्ट्रियल एरिया
जिला योजना भवन (समाहरणालय परिसर)
श्री कृष्णा पेट्रोल पंप, लगमा
रिलायंस ट्रेंड्स
एस.आई.टी. इंजीनियरिंग कॉलेज, गोसाईपुर
जिला प्रशासन की अपील:
आम नागरिक किसी भी प्रकार से भयभीत न हों, यह केवल एक पूर्वाभ्यास (ड्रिल) है।
उद्देश्य: आपदा की स्थिति में जन-धन की सुरक्षा सुनिश्चित करना एवं राहत-बचाव व्यवस्था को और प्रभावी बनाना।
सभी नागरिकों से अनुरोध है कि शांति बनाए रखें, प्रशासन का सहयोग करें और दिए गए दिशा-निर्देशों का पालन करें।
