राष्ट्रपति को संत समाज का पत्र, प्रयागराज पुलिस कार्रवाई पर उठाए सवाल
रिपोर्ट:विशाल समाचार
स्थान:रायसेन/प्रयागराज उत्तर प्रदेश
राष्ट्रीय संत एवं अध्यक्ष, पट्टाभिषेक संत समिति (म.प्र.) महामंडलेश्वर कम्प्यूटर बाबा ने महामहिम राष्ट्रपति को पत्र लिखकर प्रयागराज में पूजनीय शंकराचार्य श्री श्री अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी महाराज के विरुद्ध हुई पुलिस कार्रवाई पर आपत्ति जताई है। पत्र दिनांक 25 फरवरी 2026 को प्रेषित किया गया है।
पत्र में कहा गया है कि भारतीय संविधान के अनुच्छेद 143 और 53(2) के तहत राष्ट्रपति देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद पर आसीन हैं तथा उनसे न्यायोचित हस्तक्षेप की अपेक्षा है। साथ ही अनुच्छेद 110 का उल्लेख करते हुए राष्ट्रपति की संवैधानिक भूमिका का हवाला दिया गया है।

महामंडलेश्वर कम्प्यूटर बाबा ने आरोप लगाया कि प्रयागराज पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई “असत्य और राजनीतिक षड्यंत्र से प्रेरित” है। उन्होंने राष्ट्रपति से मामले में संज्ञान लेकर संत समाज के सम्मान और सनातन धर्म की रक्षा हेतु उचित कदम उठाने की मांग की है।
पत्र में यह भी कहा गया है कि संत समाज इस घटना से आहत है और निष्पक्ष जांच कराकर प्रकरण का समुचित समाधान किया जाए।
उक्त पत्र की प्रतिलिपि संत समाज के अन्य पदाधिकारियों को भी प्रेषित की गई है।

