पूणेमहाराष्ट्रस्वास्थ्य

रोबोटिक प्रणाली की सहायता से जॉइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी के लिए आर्कस हॉस्पिटल, पुणे में सेंटर ऑफ एक्सलन्स स्थापित

सर्जन्स के प्रशिक्षण के लिए आर्कस हॉस्पिटल और स्ट्रायकर के बीच सहयोग

रोबोटिक प्रणाली की सहायता से जॉइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी के लिए आर्कस हॉस्पिटल, पुणे में सेंटर ऑफ एक्सलन्स स्थापित

· सर्जन्स के प्रशिक्षण के लिए आर्कस हॉस्पिटल और स्ट्रायकर के बीच सहयोग

रिपोर्ट: विशाल समाचार

स्थान:पुणे महाराष्ट्र

पुणे,: ऑर्थोपेडिक उपचारों के लिए प्रसिद्ध पुणे स्थित आर्कस हॉस्पिटल ने मेडिकल तंत्रज्ञान की अग्रणी जागतिक कंपनी स्ट्रायकर के साथ सहयोग किया है, जिसके अंतर्गत सर्जन्स को प्रशिक्षण दिया जाएगा. इस सहयोग के तहत भारत और विदेशों के सर्जनों के प्रशिक्षण हेतु सेंटर ऑफ एक्सलन्स स्थापित किया गया है, जिसमें मांसपेशियों को कम नुकसान पहुँचाने वाली और मरीज के जल्दी ठीक होने में फायदेमंद रहनेवाली डायरेक्ट अँटिरियर ॲप्रोच (डीएए ) तकनीक पर विशेष ध्यान दिया जाएगा.

 

यह तकनीक आर्कस हॉस्पिटल के संचालक डॉ. रोहित लुथ्रा ने पहली बार वर्ष 2018 में उपयोग की थी. डॉ. रोहित लुथ्रा ने भारत में सर्वाधिक बायलॅटरल रोबोटिक टोटल हिप रिप्लेसमेंट प्रक्रियाएँ कर देश में जॉइंट रिप्लेसमेंट क्षेत्र में महत्वपूर्ण परिवर्तन लाया है. डॉ. लुथ्रा एक टेड स्पीकर भी हैं और दर्द-रहित प्रक्रियाएँ प्रदान करना उनका ध्येय है. उनका ट्रेडमार्क ट्रूरोबोटिक्स और मॅक प्रिसिजन तकनीक सर्जिकल कौशल और रोबोटिक्स का मिलाफ है, जिससे मरीजों को बेहतर परिणाम मिलते हैं और सर्जरी के कुछ घंटों के भीतर ही चलना-फिरना शुरू किया जा सकता है.

 

रोबोटिक हिप आर्थ्रोप्लास्टी के लिए भारत के अग्रणी केंद्रों में से एक आर्कस हॉस्पिटल नए चिकित्सा मानक स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है. इस भागीदारी का उद्देश्य आधुनिक तकनीक और सर्जिकल कौशल के बीच की दूरी को कम करना तथा रोबोटिक तकनीक से प्राप्त होने वाली अचूकता को देशभर की स्वास्थ्य सेवाओं का मानक बनाना है.

 

डॉ. रोहित लुथ्रा ने कहा कि, स्ट्रायकर के साथ सहयोग के माध्यम से भारत और विश्व स्तर पर जॉइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी में एक नया मानदंड स्थापित करने का प्रयास किया जा रहा है, ताकि इसका लाभ अधिक से अधिक मरीजों तक पहुँच सके.

 

स्ट्रायकर के उपाध्यक्ष और भारत के सरव्यवस्थापक अमन ऋषी ने कहा कि, स्ट्रायकर की आर्कस हॉस्पिटल के साथ साझेदारी स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाने के उद्देश्य से अत्याधुनिक रोबोटिक तकनीक उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जो मरीजों और चिकित्सक दोनों के लिए दीर्घकालिक सकारात्मक प्रभाव डालेगा.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button