एन्युटी भुगतान हेतु धार्मिक संस्थाओं से दो सप्ताह में दावा प्रस्तुत करने की अपील
रिपोर्ट: विशाल समाचार
स्थान:इटावा उत्तर प्रदेश
इटावा, अपर जिलाधिकारी अभिनव रंजन श्रीवास्तव ने जानकारी दी है कि जनपद की वे समस्त धार्मिक संस्थाएं, जो एन्युटी रजिस्टर में दर्ज हैं और राजस्व परिषद स्तर से डीबीटी प्रणाली के अंतर्गत एन्युटी प्राप्त करना चाहती हैं, वे विज्ञप्ति के प्रकाशन की तिथि से अगले दो सप्ताह के भीतर अपना दावा प्रस्तुत करें।
उन्होंने बताया कि इच्छुक संस्थाएं अपना अद्यतन विवरण, इच्छा पत्र, बैंक खाता विवरण (कैंसिल चेक या पासबुक की प्रमाणित प्रति) तथा संस्था से संबंधित आवश्यक दस्तावेज जिलाधिकारी कार्यालय स्थित जिला भूमि व्यवस्था अनुभाग (डीएलआरसी) में जमा करें।
निर्धारित समयावधि में दावा प्रस्तुत न करने की स्थिति में यह मान लिया जाएगा कि संबंधित धार्मिक संस्था एन्युटी प्राप्त करने की इच्छुक नहीं है तथा उसकी सूचना शून्य मानी जाएगी।

