होली और भाईदूज पर रहेगा अवकाश
रिपोर्ट : विशाल समाचार
स्थान: रीवा मध्य प्रदेश
रीवा रीवा जिले में शासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार 3 मार्च और 4 मार्च को दो दिवस होली का अवकाश रहेगा। इस अवधि में सभी शासकीय और अशासकीय कार्यालय तथा शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे। जिले में कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने 5 मार्च को भाईदूज पर्व पर स्थानीय अवकाश घोषित किया है। इस दिन भी कार्यालय और शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे
।


