प्रशासनमध्य प्रदेशरीवा

कलेक्टरसीएम हेल्पलाइन में 50 दिन से अधिक समय से लंबित आवेदनों का करें निराकरण – कलेक्टर

होली में कानून व्यवस्था सुनिश्चित करें – कलेक्टरसीएम हेल्पलाइन में 50 दिन से अधिक समय से लंबित आवेदनों का करें निराकरण – कलेक्टर

रिपोर्ट: विशाल समाचार

स्थान:रीवा मध्य प्रदेश

रीवा . कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित साप्ताहिक टीलए बैठक में कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने कहा कि सभी एसडीएम होली त्योहार को देखते हुए कानून और व्यवस्था सुनिश्चित करें। अपने अनुभाग की प्रमुख बस्तियों में फ्लैग मार्च निकालें। असामाजिक तथा उपद्रवी तत्वों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करें। होली जलाने के लिए निर्धारित सार्वजनिक स्थलों का दौरा करके कानून व्यवस्था की निगरानी करें। परंपरागत रूप से तय स्थानों पर ही होली जलाने की समझाइश दें। आमजनता को होलिका दहन के लिए गोकाष्ठ के उपयोग के लिए प्रेरित करें। वृक्षों की रक्षा करने के लिए होलिका दहन में गोकाष्ठ का उपयोग किया जाए। त्यौहार के दौरान उपद्रव करने वाले असामाजिक तत्वों पर कठोरता से कार्यवाही करें।

 

कलेक्टर ने कहा कि एसडीएम अपने अनुभाग में बैठक लेकर संकल्प से समाधान अभियान में प्राप्त आवेदन पत्रों के निराकरण की समीक्षा करें। सभी कार्यालय प्रमुख भी उनके विभाग से जुड़े आवेदन जनपद पंचायत से प्राप्त करके उनका निराकरण कराएं। सीएम हेल्पलाइन में बड़ी संख्या में आवेदन पत्र लंबित हैं। सभी अधिकारी 50 दिवस से अधिक समय से लंबित सभी आवेदनों का निराकरण कराएं। एसडीएम और तहसीलदार सीएम हेल्पलाइन प्रकरणों के निराकरण पर विशेष ध्यान दें। स्वास्थ्य विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, खाद्य विभाग, ग्रामीण विकास विभाग, सहकारिता विभाग, पीएचई, श्रम विभाग तथा शिक्षा विभाग में भी बड़ी संख्या में आवेदन पत्र लंबित हैं। इनके निराकरण के विशेष प्रयास करें।

 

कलेक्टर ने कहा कि सभी अधिकारी विभागीय समितियों का गठन से संबंधित प्रस्ताव आज ही प्रस्तुत कर दें। जिला आपूर्ति अधिकारी उचित मूल्य दुकानों के सत्यापन की रिपोर्ट प्रस्तुत करें। सत्यापन करके रिपोर्ट प्रस्तुत न करने वाले अधिकारियों को एक वार्षिक वेतनवृद्धि रोकने का नोटिस दें। उप संचालक कृषि तथा जिला प्रबंधक विपणन संघ खाद की आपूर्ति और भण्डारण पर निगरानी रखें। वर्तमान में खाद की मांग बहुत कम हो गई है। शासन के निर्देशों के अनुरूप खाद का अग्रिम भण्डारण कराएं। बैठक में कलेक्टर ने हैण्डपंपों के सुधार, छात्रवृत्ति वितरण, किसानों की फार्मर रजिस्ट्री बनाने तथा गिरदावरी के संबंध में अधिकारियों को निर्देश दिए। बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी मेहताब सिंह गुर्जर, अपर कलेक्टर श्रीमती सपना त्रिपाठी, सभी एसडीएम, संयुक्त कलेक्टर आरके सिन्हा तथा संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button