
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर तीन दिवसीय कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ
रिपोर्ट :विशाल समाचार
स्थान: मऊगंज मध्यप्रदेश
मऊगंज महिला एवं बाल विकास परियोजना हनुमना क्रमांक दो अन्तर्गत शासन के निर्देशानुसार तीन दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन का शुभारंभ ग्राम पंचायत सभागार पटेहरा में किया गया। परियोजना अधिकारी शंखधर त्रिपाठी ने बताया कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को सशक्त करना एवं न्याय के प्रति जागरूक करना है। विकासखंड समन्वयक सर्वेश सिंह गहरवार ने महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने, लैंगिक असमानताओं को खत्म करने आदि विषयों पर विस्तार से चर्चा की। बघेली लोकगीत गाकर बिटिया जन्मोत्सव एवं भ्रूण हत्या रोकने हेतु जागरूक किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सभापति महिला बाल विकास ब्लॉक हनुमना एवं सरपंच ग्राम पंचायत पटेहरा रहीं। वर्ष 2026 की थीम “गिव टू गेन” है उसी के अनुरूप लगातार कार्यक्रमों का आयोजन कर बाल विवाह रोकथाभ, सामाजिक समानता,बालिका शिक्षा एवं सुरक्षा आदि विषयों पर परिचर्चा कर जनजागरुकता की जा रही है । इस कार्यक्रम में सेक्टर पर्यवेक्षक, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के साथ कई संख्या में ग्रामीण महिलाएं उपस्थित रहीं।
