:शुल्क शिविर में की गई 128 होमगार्ड्स जवानों की स्वास्थ्य जाँच
रिपोर्ट: विशाल समाचार
स्थान:रीवा मध्य प्रदेश
रीवा . जिला होमगार्ड्स कैम्पस में आयोजित शिविर में 128 होमगार्ड्स जवानों की नि:शुल्क स्वास्थ्य जाँच की गई। इस संबंध में जिला सेनानी मीनाक्षी सिंह चौहान ने बताया कि विभाग के निर्देशों के अनुसार नगर सैनिकों के नियमित स्वास्थ्य जाँच के लिए शिविर लगाया गया। शिविर में संभागीय होमगार्ड्स कार्यालय तथा जिला कार्यालय के जवानों और अधिकारियों के स्वास्थ्य की जाँच की गई। शिविर में जिला चिकित्सालय के डॉ. अनूप सिंह, डॉ. आनंद सिंह, डॉ. अंकित तिवारी, डॉ. ऋतिक त्रिपाठी, डॉ. जयप्रकाश पटेल, डॉ. कीर्ति मिश्रा, डॉ. आंचल शर्मा तथा नर्सिंग आफीसर कृष्णदेव सोनकर ने जवानों की जांच की। होमगार्ड जवानों को मौसमी बीमारी, अधिक गर्मी और लू से बचाव के संबंध में भी शिविर में जानकारी दी गई। शिविर में जवानों के साथ-साथ डिवीजनल कमांडेंट एमके पंद्रे ने भी अपने स्वास्थ्य की जाँच कराई।

