खेलपूणेमहाराष्ट्र

दिन चौथा: सेमीफाइनल मुकाबलों में पहलवानों का दमदार प्रदर्शन, कई फाइनल में पहुंचे

दिन चौथा: सेमीफाइनल मुकाबलों में पहलवानों का दमदार प्रदर्शन, कई फाइनल में पहुंचे

रिपोर्ट :विशाल समाचार

स्थान:पुणे महाराष्ट्र

माटी (मिट्टी) विभाग के 65 किलो वर्ग के सेमीफाइनल में सोलापुर के शनिराज निम्बालकर ने छत्रपति संभाजीनगर के जुनैद शेख को 12-4 के अंतर से हराया। वहीं सोलापुर ‘ए’ के अविराज माने ने कोल्हापुर के सद्दाम शेख को रोमांचक मुकाबले में 9-8 से मात देकर फाइनल में जगह बनाई।

74 किलो वर्ग में सातारा के तेजस गोफणे ने अहिल्यानगर के सौरभ मराठे को एकतरफा मुकाबले में 11-0 से हराया। वहीं कोल्हापुर जिले के सौरभ पाटिल ने कोल्हापुर शहर के निलेश हिरगुडे को 10-5 से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया।

92 किलो वर्ग में पुणे के निरंजन मारणे ने कोल्हापुर के रुतुराज शेटके को 6-4 से हराया, जबकि सोलापुर शहर के श्रीनाथ गोरे ने सोलापुर के रविराज निम्बालकर को पराजित कर फाइनल का टिकट कटाया।

गादी विभाग सेमीफाइनल

65 किलो वर्ग में सोलापुर के अंतरराष्ट्रीय पहलवान ज्योतिबा अटकळे ने कोल्हापुर के आर्यन पाटिल को 10-0 से हराया। वहीं कोल्हापुर शहर के करणसिंह देसाई ने पुणे के तनिष्क कदम को 9-6 से मात देकर फाइनल में जगह बनाई।

74 किलो वर्ग में कोल्हापुर शहर के आदर्श पाटिल ने पुणे के करण फुलमाळी को 12-1 के बड़े अंतर से हराया। वहीं कोल्हापुर जिले के अनप पाटिल ने सोलापुर के शुभम सावंत को कांटे के मुकाबले में 11-9 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया।

92 किलो वर्ग में कोल्हापुर शहर के श्रेयस गाट ने बीड के अमोल दिंडे को 14-3 से हराया। वहीं पुणे के ओंकार येलभर ने मुंबई के प्रकाश काले को 10-0 से हराकर फाइनल में जगह बनाई।

सेमीफाइनल मुकाबलों में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल के लिए अपनी दावेदारी मजबूत कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button