इटावाउत्तर प्रदेशप्रशासन

चैत्र नवरात्र में मां कालिका के दरबार पहुंचे राज्यपाल संतोष गंगवार, हेरिटेज गार्डन का किया शुभारंभ

चैत्र नवरात्र में मां कालिका के दरबार पहुंचे राज्यपाल संतोष गंगवार, हेरिटेज गार्डन का किया शुभारंभ

रिपोर्ट :विशाल समाचार

स्थान: पुणे महाराष्ट्र

 

इटावा,झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार रविवार को इटावा जनपद के नगर लखना स्थित ऐतिहासिक कालिका देवी मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने चैत्र नवरात्र के अवसर पर विधिवत पूजा-अर्चना कर मां कालिका का आशीर्वाद लिया।

दर्शन के उपरांत राज्यपाल लखना स्थित राज रविशंकर शुक्ला के छोटे हाता में बने महालक्ष्मी महल पहुंचे। यहां उन्होंने हेरिटेज गार्डन के शुभारंभ कार्यक्रम में भाग लिया और फीता काटकर व दीप प्रज्ज्वलित कर गार्डन का उद्घाटन किया।

कार्यक्रम के दौरान राज्यपाल ने भाजपा कार्यकर्ताओं से मुलाकात की, जहां उनका भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ भोजन भी ग्रहण किया।

इस अवसर पर सदर विधायक सरिता भदौरिया, भाजपा जिलाध्यक्ष अन्नू गुप्ता, पूर्व विधायक सावित्री कठेरिया, पूर्व जिलाध्यक्ष गोपाल मोहन शर्मा, पूर्व सांसद प्रेमदास कठेरिया, पूर्व सांसद रघुराज सिंह शाक्य सहित जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

प्रशासनिक अधिकारियों में जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव, अपर जिलाधिकारी अभिनव रंजन श्रीवास्तव, एसपीआरए, उपजिलाधिकारी भरथना काव्या सी, क्षेत्राधिकारी व अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button