प्रशासनमध्य प्रदेशरीवा

कार्यपालन यंत्री पीएचई ने विभिन्न नलजल योजनाओं का किया निरीक्षण

कार्यपालन यंत्री पीएचई ने विभिन्न नलजल योजनाओं का किया निरीक्षण

रिपोर्ट :विशाल समाचार

स्थान: मऊगंज मध्यप्रदेश

मऊगंज . हर घर को नल के माध्यम से स्वच्छ जल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से नल जल योजनाएँ संचालित की जा रही हैं। कार्यपालन यंत्री पीएचई संजय पाण्डेय ने विभिन्न नल जल योजनाओं का निरीक्षण किया तथा इनके नियमित संचालन के निर्देश दिये। उन्होंने ग्राम ढ़नगन, मटियरा, मझिगवां, ऊंची, राजगामा, दिघवार 391 में ग्रामीण नल जल योजनाओं का निरीक्षण किया। श्री पाण्डेय ने ग्रामीणों से अपेक्षा की कि नल जल योजनाओं के निर्बाध संचालन में सहयोग करें तथा पानी को अनावश्यक व्यर्थ न बहायें।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button