
जनभागीदारी के काड़ी तालाब में सफाई कार्य का हुआ शुभारंभ
रिपोर्ट :विशाल समाचार
स्थान:मऊगंज मध्यप्रदेश
मऊगंज जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत जिले में जल संरक्षण व संवर्धन के कार्य कराये जा रहे हैं। पुराने जल स्त्रोतों की साफ-सफाई के साथ ही नदी के किनारों व तालाबों की गाद निकालने के कार्य जनभागीदारी से किये जा रहे हैं। ग्राम पंचायत गढ़वा में जनभागीदारी से काड़ी तालाब में सफाई कार्य में लोगों ने बढ़ चढ़कर श्रमदान किया।


