प्रशासनमध्य प्रदेशरीवा

जनगणना संबंधी प्रशिक्षण संपन्न

जनगणना संबंधी प्रशिक्षण संपन्न

रिपोर्ट :विशाल समाचार

स्थान:मऊगंज मध्यप्रदेश

मऊगंज . शासकीय शहीद केदारनाथ महाविद्यालय मऊगंज में जनगणना 2027 के प्रथम चरण मकानसूचीकरण एवं मकानों की गणना की तैयारी के क्रम में तीन दिवसीय फील्ड ट्रेनर्स के प्रशिक्षण का प्रारंभ किया गया। यह प्रशिक्षण दिनांक 24 मार्च से 26 मार्च तक आयोजित किया जा रहा है। मऊगंज जिले के लिए नियुक्त फील्ड ट्रेनर्स प्रशिक्षण प्राप्त करने के उपरांत प्रगणको एवं पर्यवेक्षकों को प्रशिक्षण प्रदान करेंगे। प्रशिक्षण का शुभारंभ अपर कलेक्टर श्री प्रमोद कुमार पाडेण्य एवं जनगणना कार्य निदेशालय भोपाल के जिला प्रभारी श्री मोहित साहू द्वारा किया गया। इस दौरान 23 फील्ड ट्रेनर्स को मास्टर ट्रेनर्स डॉ विवेक कुमार पटेल एवं वृजकांत साकेत द्वारा प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button