मुख्य सचिव वीडियो कान्फ्रेंसिंग से आज करेंगे समीक्षा
रीवा मुख्य सचिव श्री अनुराग जैन 26 मार्च को शाम 4 बजे से वीडियो कान्फ्रेंसिंग से आयोजित बैठक में निर्धारित एजेण्डा बिन्दुओं की समीक्षा करेंगे। बैठक में गेंहू उपार्जन, खाद वितरण, प्राकृतिक खेती, एलपीजी की उपलब्धता और वितरण, पेयजल व्यवस्था, जल गंगा संवर्धन अभियान, संकल्प से समाधान अभियान, कानून व्यवस्था तथा सुशासन के बिन्दुओं की समीक्षा की जाएगी। कमिश्नर बीएस जामोद ने संबंधित अधिकारियों को वीडियो कान्फ्रेंसिंग में उपस्थित रहने के निर्देश दिए हैं
।



