इटावाउत्तर प्रदेशप्रशासन

केंद्रीय कारागार इटावा का जनपद स्तरीय निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा

केंद्रीय कारागार इटावा का जनपद स्तरीय निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा

रिपोर्ट :विशाल समाचार

स्थान:इटावा उत्तर प्रदेश

इटावा,। जनपद न्यायाधीश श्री रजत सिंह जैन, जिलाधिकारी श्री शुभ्रान्त कुमार शुक्ल एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने बुधवार को केंद्रीय कारागार इटावा का संयुक्त निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने जेल की विभिन्न व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया।

अधिकारियों द्वारा कैदियों की बैरकों, भोजनालय एवं चिकित्सालय का गहन निरीक्षण करते हुए वहां की सुविधाओं की स्थिति का मूल्यांकन किया गया। इस दौरान बंदियों को उपलब्ध कराई जा रही मूलभूत सुविधाओं, साफ-सफाई व्यवस्था एवं सुरक्षा इंतजामों की भी समीक्षा की गई।

निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारियों को व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने विशेष रूप से सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ रखने और बंदियों को समय पर आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने पर जोर दिया।

इस मौके पर जेल प्रशासन, प्रशासनिक अधिकारीगण तथा पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button